Categories: देवरिया

भटनी रेलवे स्टेशन पर स्काउट और गाईड ने चलाया स्वच्छता जागरूकता अभियान

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट गाईड की जय प्रकाश नारायण स्काउट गाईड भटनी शाखा ने स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत भटनी रेलवे स्टेशन पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया। स्टेशन के मुख्य परिसर में मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक अमित कुमार मिश्र स्काउट के सदस्यों के साथ प्लागिंग करते हुए स्वच्छता का संदेश दिया । बताते चलें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चेन्नई के समुद्र तटों पर ‘प्लॉगिंग’ की थी, जो काफी चर्चा में रही थी। जॉगिंग करते हुए कूड़ा को उठाना ही प्लागिंग कहलाता है जो आजकल भारत की नई पीढ़ी द्वारा अपनाया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरूआत स्वच्छता शपथ के साथ शुरू हुआ जिसमे यात्री भी सम्मिलित हए। प्लेटफार्म दो और तीन पर स्वच्छता रैली निकाली गई जिसमें “स्वच्छता ही सेवा है, गंदगी जानलेवा है” और “जन जन को समझाना है,कूड़ा नहीं फैलाना है” जैसे नारों से संदेश दिया गया । स्काउट और गाईड के सदस्यों द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन और श्रमदान किया गया। जिसमें मुख्य रूप से ग्रुप लीडर श्री अनिल कुमार, स्काउट मास्टर विनोद कनौजिया, रोवर लीडर्स सिद्धेश्वर खरवार ,जग्गी प्रसाद शाह ,सत्य प्रकाश पटेल, दीपांशु श्रीवास्तव, अवनीश यादव,आरिफ अंसारी, आदर्श सिंह,रंजीत गुप्ता, धीरज कनौजिया,रजत कुमार सहित सभी रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

rkp@newsdesk

Recent Posts

चुप्पी तोड़ें, अधिकार जानें और अपराध के खिलाफ उठाएं आवाज

बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की दी जानकारी महराजगंज (राष्ट्र की…

2 hours ago

ट्रक में डस्ट के नीचे छिपाकर बिहार ले जाई जा रही थी शराब, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में…

4 hours ago

नहरों में रिसाव और अवैध कट तत्काल बंद कराएं : गजेन्द्र मणि त्रिपाठी

बस्ती (राष्ट्र की परम्परा)। विकास भवन सभागार में सिंचाई बंधु की बैठक उपाध्यक्ष गजेन्द्र मणि…

4 hours ago

गांव पहुंची नर्सिंग छात्रों की टीम, बच्चों से बुजुर्गों तक की हुई स्वास्थ्य जांच

स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ…

4 hours ago

2022 में BJP की बढ़त, 2024 में SP का पलटवार; 2027 में किसका होगा यूपी?

2027 यूपी विधानसभा चुनाव: 115 सीटों पर सियासी गणित, BJP-SP के मुकाबले में BSP और…

5 hours ago

बरहज CHC में डीएम का औचक निरीक्षण, 10 स्वास्थ्यकर्मी मिले अनुपस्थित; एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश

स्वास्थ्य सेवाओं की जांच कर डीएम ने दिए सख्त निर्देश, मरीजों को बेहतर इलाज और…

6 hours ago