Categories: देवरिया

नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा बुनियादी समस्याओं को सुनने हेतु चौपाल की शुरुआत

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
शुक्रवार को नगर पालिका परिषद गौरा बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने जनमानस की बुनियादी समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु चौपाल कार्यक्रम की शुरुआत की, जो प्रत्येक वार्डो में आयोजित किया जाएगा।
आपको बताते चलें कि शुक्रवार को पुराना बरहज वार्ड नम्बर 21 में सिपाही सिंह के घर के सामने चौपाल का पहला कार्यक्रम किया गया, जिसके तहत वार्डवासियों की समस्याओं को एक एक करके सुना गया, तथा सम्बन्धित को त्वरित निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए। जानकारी के अनुसार नगर पालिका चुनाव की सभाओं में नगरपालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने जनता के बीच कहा था कि आप लोगों का आशीर्वाद मिला तो चुनाव के बाद भी जगह-जगह वार्डों में चौपाल लगाकर आप सभी के कार्यों को सुगम बना दूंगी आज अपने वादे पर खरा उतरते हुए,वार्ड 21 में चौपाल लगाकर किए गए वादे की शुरुआत कर दी हैं।
इस चौपाल में जनता ने नाली, साफ सफाई, सड़क सहित तमाम बुनियादी समस्याओं को अपने अध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुत की।इसपर नगरपालिका अध्यक्ष ने सभी विभागों के कर्मचारियों को तीन दिनों में समस्याओं का निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर श्वेता जायसवाल ने कहा कि चौपाल के माध्यम से जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।इस दौरान अधिशाषी अधिकारी चंद्र कृष्ण पाण्डेय,जोखन प्रसाद, एसबीएम प्रभारी मनोज गुप्ता, श्रवण कुमार, अनूप शाह,राजेश जायसवाल, सुनील कुमार, महेश यादव, सफाई नायक सुनील कुमार, प्रधान लिपिक,लेखाकार, निर्माण लिपिक, सहित आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

आज सुबह पुराना बरहज वार्ड संख्या 21 के जनता की हर समस्या को नगर पालिका अध्यक्ष ने सुना तथा उनके समस्या के निवारण के लिए सभी विभागों के कर्मचारियों को निर्देशित किया।कि 3 दिन के अंदर कार्य पूर्ण कर इसकी सूचना मुझे पहुंचाएं नगर पालिका परिषद के 25 वार्डों में यह चौपाल लगेगा और जनता की समस्याओं को सीधे सुनी जाएगी इस मौके पर अधिशासी अधिकारी चंद्र कृष्ण पांडे, श्याम सुंदर जायसवाल, दीपू सिंह( सभासद) तथा नगर पालिका के कर्मचारी जोखन प्रसाद, स्वच्छता प्रभारी मनोज गुप्ता, श्रवण कुमार, अनूप शाह ,राजेश जायसवाल, सुनील कुमार, महेश यादव, प्रधान लिपिक, लेखाकार, निर्माण लिपिक, SBM प्रभारी, जलकल प्रभारी, सफाई प्रभारी, एवं वार्ड संख्या 21 की आम जनता उपस्थित रहे।

rkp@newsdesk

Recent Posts

स्वरोजगार योजनाओं में तेजी लाने और निवेश बढ़ाने पर प्रशासन का फोकस

डीएम ने बैंकों और विभागों को समयबद्ध लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश, जीबीसी 5.0…

3 hours ago

माय भारत पोर्टल से जोड़ने के लिए डीएम ने सभी विभागों को दिए निर्देश, उत्कृष्ट स्वयंसेवकों को मिलेगा सम्मान

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में…

3 hours ago

45वें दीक्षांत समारोह से पहले गांवों में प्रतिभा का उत्सव, ‘मेरी मां’ विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के 45वें दीक्षांत समारोह के तहत गोद…

3 hours ago

कस्बा चौकी सिकंदरपुर में जीर्णोद्धारित कार्यालय एवं नई बैरक का लोकार्पण

सिकंदरपुर /बलिया (राष्ट्र की परम्परा) कस्बा चौकी सिकंदरपुर परिसर में शुक्रवार को जीर्णोद्धारित कार्यालय तथा…

3 hours ago

घर के बाहर सो रही महिला की धारदार हथियार से हत्या, गांव में सनसनी

रात में हुए विवाद के बाद वारदात की आशंका,फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, आरोपितों की…

3 hours ago

30 जुलाई तक करें पंजीकरण, बीबीएयू ने जारी किया स्नातक प्रवेश काउंसलिंग कार्यक्रम

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक…

3 hours ago