स्काउट-गाइड्स ने बुझाई रेल यात्रियों की प्यास

वाराणसी (राष्ट्र की परम्परा)l भारत स्काउट-गाइड जिला संघ के सदस्यों ने जिला आयुक्त स्काउट एण्ड गाइड्स एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (सी व डब्लू) सत्यप्रकाश श्रीवास्तव के निर्देशन में भीषण गर्मी से तपते हुए रेल यात्रियों के सेवार्थ बनारस रेलवे स्टेशन पर निःशुल्क प्याऊ कार्यक्रम चलाकर जल सेवा की और प्यासे यात्रियों की प्यास बुझाई।
बनारस रेलवे स्टेशन पर स्कॉउट एण्ड गाइड्स के सदस्यों द्वारा सोमवार को सुबह से ही श्रमदान कर बनारस रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली गाड़ियों में भीषण गर्मी में सफर कर रहे यात्रियों को उनके कोच में एवं कोच की खिड़कियों पर पहुँच कर घड़े और बाल्टियों की मदद से पानी पिलाया साथ ही यात्रियों की बोतलों में पानी भी भरा।
प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का काम है की थीम के साथ स्कॉउट सदस्यों ने बनारस रेलवे स्टेशन से जाने वाली ट्रेनों के चालू डिब्बे से लेकर रिजर्वेशन तक के डिब्बे में यात्रियों को पानी पिलाया गया। भीषण गर्मी में यात्रियों ने ठंडा पानी पीकर राहत महसूस की।
जनरल कोचों में भीड़ में फँसे यात्री स्कॉउट बच्चों के पानी लेकर पहुंचने पर बहुत प्रसन्न हुए उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई और उन्होंने एक-एक करके बच्चों से पानी लेकर अपनी प्यास बुझाई। इस नेक कार्य से एक तरफ जहां बनारस रेलवे स्टेशन पर रेल यात्री खुश थे तो वहीं बच्चे यात्रियों की प्यास बुझाकर बेहद खुश थे।
यात्रियों ने स्कॉउट बच्चों के जल सेवा के लिए रेलवे प्रशासन एवं स्काउट्स- गाइड्स से जुड़े सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया ।
इस कार्यक्रम का नेतृत्व आशा शर्मा जिला संगठन आयुक्त (गाइड), राहुल सिंह (स्काउटर), शिवम कुमार (स्काउटर) व जिला संघ के स्काउट्स व गाइड्स के सहयोग से किया गया, निःशुल्क प्याऊ के माध्यम से जल सेवा का यह कार्यक्रम एक माह तक वाराणसी के विभिन्न स्टेशन पर चलाया जाएगा।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

7 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

7 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

7 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

7 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

7 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

7 hours ago