राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश द्वारा प्रेक्षक नियुक्त

राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा अनिल कुमार, अपर खाद्य आयुक्त, उ0प्र0 एवं सचिव, सतर्कता आयोग, उ0प्र0 लखनऊ को जनपद कुशीनगर में प्रेक्षक नियुक्त किया गया

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा) प्रभारी प्रेक्षक व्यवस्था प्रभागीय वनाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ के द्वारा अनिल कुमार, अपर खाद्य आयुक्त, उ0प्र0 एवं सचिव, सतर्कता आयोग, उ0प्र0 लखनऊ को जनपद कुशीनगर के नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन, 2023 में प्रथम चरण के मतदान एवं मतगणना को स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने हेतु प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। जनपद कुशीनगर का मतदान दिनांक 04.05.2023 को एवं मतगणना दिनांक 13.05.2023 को सम्पन्न करायी जाएगी
प्रभारी अधिकारी प्रेक्षक व्यवस्था ने बताया कि प्रेक्षक महोदय मतदान हेतु दिनांक 29.04.2023 को सायंकाल तक जनपद मुख्यालय पर पहुँचेंगे। जनपद मुख्यालय पर पहुँचकर मतदान एवं मतगणना की समुचित तैयारियों के बारे में सम्बन्धित अधिकारियों से समीक्षा करेंगे, निर्वाचन क्षेत्र में भ्रमण करेंगे एवं मतदान सम्बन्धी समस्त तैयारियों का सूक्ष्म निरीक्षण कर स्वतन्त्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से मतदान हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण करायेंगे। जनपद में मतगणना हेतु दिनांक 11.05.2023 को सायंकाल पहुँचकर स्वतंत्र व निष्पक्ष मतगणना की तैयारियों के बारे में संबंधित अधिकारियों से समीक्षा करेंगे और सकुशल मतगणना हेतु समस्त आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित कराएंगे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कारीगरी से कारोबार तक: महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में जुटा महिला व्यापार मंडल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की इकाई महिला व्यापार मंडल देवरिया की…

6 hours ago

नशे की बढ़ती लत से युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में

नशामुक्त युवा कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प बलिया (राष्ट्र…

7 hours ago

दादा-दादी दिवस पर दिखा पीढ़ियों का प्यार, बच्चों ने दीं मनमोहक प्रस्तुतियां

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल, जंगल धूसड़ में दादा-दादी दिवस समारोह हर्षोल्लास और…

7 hours ago

छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 सितंबर

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में…

7 hours ago

सिपाही पारितोष मिश्रा की संदिग्ध हालात में मौत, पोखरे से बरामद हुआ शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा)। बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार को…

7 hours ago

लापता सिपाही का पोखरे में मिला शव

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) बांसडीह कोतवाली में तैनात सिपाही पारितोष मिश्रा का शव सोमवार…

7 hours ago