स्काउट गाइड के बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम में लहराया परचम

उतरौला (बलरामपुर) (राष्ट्र की परम्परा)। मोहम्मद युसुफ उस्मानी इंटर कालेज में चल रहे तीन दिवसीय जनपदीय स्काउट और गाइड रैली के दूसरे दिन प्रधानाचार्य अबुल हाशिम खान ने स्काउट ध्वजारोहण कर रैली का आगाज किया। स्काउट और गाइड पूरे दल द्वारा वर्दी, मार्च पास्ट, कैंप फायर, बिना बर्तन भोजन, शारीरिक प्रदर्शन, मीनार, जूडो कराटे, उम्बल, मलखम, साहसी क्रियाकलाप, टोली द्वारा रस्सियों से गाठ बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, दल अभिलेख, स्कार्फ बांधने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें सभी प्रतिभागियों ने भाग लिया। एडवांचर रेस पर स्काउट गाइड ने अपने साहस पूर्ण कार्य करके सफलता हासिल की। स्काउट गाइड के बच्चों ने रस्सी के जरिए पेड़ पर चढने, बाल्टी में चार कदम की दूरी से गेंद डालने समेत विभिन्न साहसिक कार्यों को अंजाम दिया। इसके अलावा स्काउट गाइड शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसमें शेषराम, ज़ीनत, आदि ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अध्यापक अब्दुर्रहमान सिद्दीकी ने रैली का संचालन किया। जिला सचिव स्काउट मोहिउद्दीन अहमद सिद्दीकी, जिला स्काउट मास्टर महमूदुल हक, गाइड कैप्टन गार्गी गुप्ता, स्काउट मास्टर आसिफ हुसैन, रैली संचालक सिराजुल हक,अबुल काजिम खान, इफ्तेखार खान, मोहम्मद सुहेल, अफजाल मलिक, यहिया खान, गाइड मास्टर सपना तिवारी,नीलम भारती, प्रिया का विशेष सहयोग रहा।

Editor CP pandey

Recent Posts

यंग लीडर्स डायलॉग में स्वर्णिमा ने मारी बाजी, छह युवाओं को मिला प्रांतीय प्रतियोगिता का टिकट

जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…

4 hours ago

बीबीएयू की प्रो. सुनीता मिश्रा को गोमती गौरव सम्मान

प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…

4 hours ago

पुलिस टीम पर फायरिंग कर खेतों में भागा आरोपी घेराबंदी कर दबोचा

चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…

4 hours ago

छठ घाट के पास आम के पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, मचा कोहराम

सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…

4 hours ago

कोहरे के कहर में दो बाइकों की आमने- सामने भिड़ंत, इकलौते बेटे की मौके पर मौत, दो गंभीर

रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…

5 hours ago

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

8 hours ago