गोण्डा (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज खाद्य सुरक्षा एवम औषधि प्रशासन की टीम द्वारा अभिसूचना प्राप्त होने पर पसका क्षेत्र के दयाल चौराहा स्थित पूजाराम यादव के दुग्ध कलेक्शन केंद्र पर छापा मारा गया।अभिहित अधिकारी विनय सहाय तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हितेंद्र मोहन त्रिपाठी की अगुवाई में टीम ने प्रतिष्ठान की गहन जांच की गई। मौके पर दूध संग्रहण के साथ-साथ दूध लेकर आने वाले लोगों के दूध की गुणवत्ता की भी जांच की गई। मौके पर दूध में मिलावट किए जाने में प्रयुक्त होने वाला संदेहास्पद अपमिश्रक भी पाया गया। प्रतिष्ठान से गुणवत्ता का संदेह होने पर दूध का नमूना भरे जाने के साथ-साथ अपमिश्रक का भी नमूना भरा गया। तथ 20 लीटर अपमिश्रक को जब्त कर लिया गया है। वहीं नमूने जांच हेतु भेजे जा रहे हैं जिनकी रिपोर्ट आने पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। प्रतिष्ठान के हाई रिस्क कैटेगरी में होने के कारण पाई गई कमियों के लिए सुधार नोटिस भी जारी किया जा रहा है।
इसके साथ ही आज बुधवार को सहायक आयुक्त खाद्य देवीपाटण मंडल की अध्यक्षता मे जनपद गोंडा के होटल और रेस्टोरेंट व्यवसायीयो के साथ बैठक आयोजित की गई जिसमे विभाग के नये दिशा निर्देशो से उन्हें अवगत कराया गया तथा उनकी शंकाओं का समाधान किए गए। बैठक में सहायक आयुक्त खाद्य 2, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी और अन्य खाध सुरक्षा अधिकारीगण उपस्थित रहे।
सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…
चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…
काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा) । मिहींपुरवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार…
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर चलाए जा रहे…