जीवन जीने की कला सिखाता है स्काउट-गाइड,कमलेश पांडेय

बघौचघाट / देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
जीवन जीने की बेहतर कला सिखाता है स्काउट गाइड उक्त बातें जिला पंचायत सदस्य देवरिया कमलेश पांडेय ने स्काउट गाइड के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अवसर पर श्री कन्हैया राम कृपाल पांडे उर्फ दाढ़ी बाबा शिक्षण संस्थान धमऊर देवरिया में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं।
जिला पंचायत सदस्य श्री पांडे ने कहा कि अगर बेहतर इंसान बनना है।तो हमें स्काउट गाइड के हर नियमों को अपने जीवन आत्मसात करने की जरूरत है।स्काउट गाइड से हम अनुशासित और संयमित जीवन जीने की कला से विकसित होते हैं।उन्होंने छात्र- छात्राओं एवं अभिभावकों से अपील किया कि सभी मिलकर जाति,धर्म,वर्ग,भेद से ऊपर उठकर देश हित में समाज के उत्थान के लिए स्काउट गाइड के नियमों का पालन करें।श्री पांडे ने कहा कि स्काउट गाइड को सीखने के लिए किसी उम्र की बाध्यता नहीं होती है।स्काउट गाइड स्वच्छता और आपात स्थिति में समाज के लोगों को विभिन्न समस्याओं से बचाव का बेहतर रास्ता बताता है।इसलिए हम सभी को स्काउट गाइड से अपने आप को जोड़ लेना चाहिए ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा स्काउट गाइड का झंडारोहण किया।विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न तरह के मनोहारी कार्यक्रम भी स्काउट गाइड के अलावा प्रदर्शित किया।जिसकी सराहना अभिभावकों ने किया।
इस दौरान प्रधानाचार्य अमित कुमार पांडेय द्वारा स्काउट गाइड के प्रशिक्षण युनुस अंसारी एवं अभिषेक श्रीवास्तव समेत उपस्थित अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक राजेंद्र यादव,शंभू पटेल,सतीश कुमार,कमलेश पांडेय,रजनीश यादव,अंजली कुशवाहा,रुचि मद्धेशिया,सोनम चौहान,रवि निषाद,मोहम्मद हबीब सहित आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

PWD निर्माण कार्यों में रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था को लेकर प्रदेशभर के ठेकेदारों की बढ़ी चिंता

उत्तर प्रदेश के ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार, उपखनिज रॉयल्टी भुगतान व्यवस्था पर तत्काल…

1 day ago

व्यथा धरा की

सुन कर मन की व्यथा धरा की ,आकाश को रोना पड़ेगाएक दिन ऐसा आएगाजब क्षितिज…

1 day ago

प्रतिरोध स्वयं  का

✍️ सोनम सोनी आज मन का सागर शांतहो गया --- क्यों ।वो उथल-पुथल, हलचल हलचल,उलझन…

1 day ago

सरकारी योजना का लाभ पाने का मौका, जरूरी दस्तावेजों के साथ 31 जुलाई को पहुंचें हाटा

कुशीनगर।(राष्ट्र की परम्परा) जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश शासन…

2 days ago

यात्रियों की सुरक्षा के लिए देवरिया स्टेशन पर चला विशेष चेकिंग अभियान

देवरिया रेलवे स्टेशन पर चला सघन सुरक्षा अभियान, डॉग स्क्वाड व बम निरोधक दस्ते ने…

3 days ago