जीवन जीने की कला सिखाता है स्काउट गाइड – डॉ.प्रदीप रावतीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर हुआ संपन्न

बघौचघाट/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ओलीपट्टी स्थित बीआरडी इंटर कालेज परिसर में चल रहे तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर सकुशल संपन्न हुआ।शिविर के कुल 26 टोलियों में 218 छात्र-छात्राओं ने प्रथम व द्वितीय सोपान का प्रशिक्षण प्राप्त किया।जिला प्रभारी पीएल यादव,जिला ट्रेनर कौशल किशोर सिंह व खुशी यादव ने शिविरार्थियों को प्रतिज्ञा,नियम,प्रार्थना,झंडा गीत,सड़क एवं यातायात सुरक्षा नियम,रस्सी गांठ बंधन, टीम वर्क,मीनार बनाना,ध्वज टैंट बनाना,सांस्कृतिक कार्यक्रम,ध्वज शिष्टाचार सिखाया गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि प्रवक्ता डॉ. प्रदीप कुमार ने विद्यालय के शिक्षक आकाश राय,ओमप्रकाश राय,अवधेश सिंह,के साथ स्काउट गाइड की टोलियों का निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि डॉ.प्रदीप राव ने कहा कि जीवन जीने की कला स्काउट गाइड सिखाता है।इससे छात्र -छात्राओ में समाज सेवा और अनुशासन का भाव उत्पन्न होता है।शिविर में उत्कृष्ट कार्य हेतु टोली एस वन को प्रथम,जी थ्री को द्वितीय और जी टू को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।सभी प्रतिभागियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुरस्कृत किया गया।इस दौरान आकाश राय,सुनील राय,हरेराम राय,सुरेश राय,महबूब आलम,उमा राय,अनिल सिंह,कमलेश गुप्ता,श्याम सुन्दर कुशवाहा, धर्मराज सिंह,मैनेजर कुशवाहा,पवन गुप्ता,शिवशक्ति सिंह आदि उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

जिस डेटा की जरूरत नहीं, उसका भुगतान क्यों? ट्राई के नए नियम का उपभोक्ताओं पर असर

ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…

6 hours ago

19 साल के रोहन की मौत से मचा हड़कंप, लाठी-डंडों से हत्या की आशंका; तीन टीमें जांच में जुटीं

जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…

7 hours ago

वायरल वीडियो से मचा हड़कंप: स्कूटी सवार युवक-युवती के साथ कथित बदसलूकी की जांच शुरू

समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…

7 hours ago

अमेरिका-चीन की बातचीत से भारत तक असर, टैरिफ से लेकर रेयर अर्थ तक बदल सकता है समीकरण

ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…

7 hours ago

सीमा से कॉलेज तक सुरक्षा का बड़ा अभियान, जम्मू-कश्मीर में कई मोर्चों पर एक साथ कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…

8 hours ago

UDP को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए 8 विधायक; मेघालय की राजनीति में नई हलचल

सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…

8 hours ago