देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश द्वारा जिलाअधिकारी देवरिया को ऑल इंडिया मंसूरी समाज के जिलाध्यक्ष रियाज अहमद मंसूरी के नेतृत्व में 11 मांग सूत्रीय पत्र ज्ञापन सौपा गया ।
ज्ञापन देते हुए ऑल इंडिया मंसूरी समाज के जिला अध्यक्ष रियाज अहमद मंसूरी ने कहा कि आजादी के 78 वर्ष बाद भी धुनिया मंसूरी समाज सामाजिक आर्थिक राजनैतिक शैक्षणिक रूप से बहुत पिछड़ा हुआ समाज है!
मंसूरी समाज आज भी गरीबी बेकारी भुखमरी बेरोजगारी वंचित शोषित समाज है।
इनकी दैनिक स्थिति बहुत ही चिंताजनक है
इनके उत्थान और विकास के लिए आज तक किसी भी राजनीतिक दल ने संसद या विधानसभा में चर्चा नहीं किया केवल वोट लेने का कार्य किया गया है
पूरे देश में जहां-जहां मंसूरी (धुनिया) समाज के लोग हैं वह अभावग्रस्त जीवन जीने के लिए विवश है हम भी इस देश के नागरिक हैं हमें भी हमारा हक और अधिकार मिलना चाहिए सामाजिक आजादी और राजनीतिक दलों में हिस्सेदारी भी मिले!
प्रमुख मांगे:-सच्चर कमेटी की सिफारिशो को लागू करो ।,मंसूरी विकास आयोग का गठन हो।,निजी क्षेत्र और सरकारी नौकरियों में मंसूरी समाज को 10% आरक्षण की व्यवस्था लागू करो। ,मंसूरी भूमिहीन परिवारों को भूमि सरकार उपलब्ध कराये।,मंसूरी,( धुनिया) समाज छुआछूत और अप्रिय शब्दों का शिकार है इसीलिए अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त हो।,वफ्क़ संम्पत्ती में पसमँदा मुसलमान को 65% आरक्षण की व्यवस्था लागू करो।,एससी एसटी एक्ट की तरह मुस्लिम एक्ट अधिनियम कानून बनाकर मुस्लिम समुदाय को उसके हक और अधिकार मान सम्मान की रक्षा हो।,मंसूरी (धुनिया) समाज के बच्चों को फ्री में उच्च शिक्षा छात्रावास और छात्रवृत्ति की व्यवस्था हो।, देश व प्रदेश में फर्जी मुकदमे में फंसे मुसलमानो को तत्काल प्रभाव से रिहा करो और उनके जीवन यापन के लिए सरकार धन मुहैया कराये जिसे वह व्यवसाय कर सके।,मंसूरी (धुनिया) समाज को उद्योग रोजगार और व्यवसाय करने के लिए सरकार 50% सब्सिडी पर लोन या धन उपलब्ध कराये ।, स्वास्थ्य का अधिकार मिले जिसके तहत सभी समाज के लिए सुलभ और सस्ती चिकित्सा उपलब्ध हो।कार्यक्रम को समीम मंसूरी , जफर अली मंसूरी, जमालुद्दीन मंसूरी, नसीम मंसूरी, मेराज मंसूरी, बैतुल्लाह मंसूरी, खुश मोहम्मद मंसूरी, जैनुल अख्तर अंसारी, सरफराज अंसारी, एजाज मंसूरी, प्रोफेसर एच.डी भारतीय, अख्तर मंसूरी, गुड्डू मंसूरी, शहाबुद्दीन मंसूरी हदीस मंसूरी,आदि साथियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया और कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अशरफ अली मंसूरी ने किया!
ट्राई का बड़ा बदलाव: डेटा नहीं चाहिए तो सिर्फ कॉल-एसएमएस का विकल्प, मोबाइल रिचार्ज बाजार…
जांच करती पुलिस https://twitter.com/yadavakhilesh/status/2103082886534660472?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2103082886534660472%7Ctwgr%5Ef8a7d965d1fb30063cff67ca97385e80c50901a3%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.prabhatkhabar.com%2Fstate%2Futtar-pradesh%2Fup-crime-news-gram-pradhan-son-beaten-to-death-after-birthday-party-village-tense मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। पुरकाजी थाना क्षेत्र के हरैटी गांव…
समस्तीपुर में युवक-युवती से अभद्रता का वीडियो वायरल, पुलिस जांच शुरू समस्तीपुर (राष्ट्र की परम्परा…
ट्रंप-शी वार्ता पर भारत की नजर, टैरिफ और रेयर अर्थ से तय होंगे वैश्विक व्यापार…
जम्मू-कश्मीर (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा और प्रशासनिक स्तर पर एक साथ कई…
सौजन्यसे PS शिलांग/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। मेघालय की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने…