स्काउट-गाइड प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अनुशासित जीवन जीने को प्रेरित करता है- एडीएम मनोज कुमार सिंह

22 वीं जनपदीय स्काउट-गाइड रैली का भव्य शुभारंभ

संत कबीर नगर( राष्ट्र की परम्परा)। जनपद मुख्यालय स्थित हीरालाल रामनिवास इंटर कालेज, खलीलाबाद में सोमवार को उत्तर प्रदेश भारत स्काउट गाइड की 22 वीं जनपद स्तरीय रैली का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि व अपर जिला अधिकारी मनोज कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि ओंकार नाथ सिंह, सेवानिवृत्त कैप्टन व मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन, दीप प्रज्वलन व स्काउट ध्वज फहरा कर किया। विद्यालय की गाइड ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि ने कहा कि स्काउट-गाइड को अनुशासन के लिए जाना जाता है। यह हमें किसी भी परिस्थिति में जीवन जीने की कला के साथ ही प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अनुशासित जीवन जीने को प्रेरित करता है।
एडीएम श्री सिंहने स्काउट-गाइड आंदोलन को सफल बनाने के लिए जिले के पदाधिकारियों और प्रधानाचार्यगण को साधुवाद भी दिया। जिनके अथक प्रयासों से स्काउट-गाइड समाज सेवा के लिए तैयार हो रहे हैं।
विशिष्ट अतिथि और मेहदावल के लोकप्रिय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों को शिक्षा देने के साथ ही उन्हें अनुशासित भी बनाना है। जिसके लिए स्काउट-गाइड जरूरी है। उन्होनें कोरोना काल से अब तक स्काउट गाइड के प्रशासनिक एवं सामाजिक सेवा व सहयोग की भूरी-भूरी प्रशंसा की है और अपने स्तर से इसके विकास के लिए पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।
आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य राम कुमार सिंह ने रैली के सफल आयोजन के लिए रैली संयोजक रवि प्रकाश श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार सिंह सहायक आयुक्त स्काउट, योगेंद्र सिंह स्काउटर प्रतिनिधि को साधुवाद दिया और रैली में आए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी ने व्यस्ततम समय में से अमूल्य समय निकाल कर छोटे नौनिहालों को उत्साहवर्धन करने में योगदान दिया।
इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष हरि बख्श सिंह ने स्काउट गाइड के विकास के लिए सभी विद्यालयों के शिक्षकों और छात्रों को धन्यवाद दिया। जिन्होंने अपनी टीम को इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराया।
इसके पूर्व स्काउट-गाइड ने आगत अतिथियों को मार्च पास्ट- सलामी देकर स्वागत-सम्मान किया। रैली का सफल संचालन संगठन आयुक्त स्काउट रमेश चंद्र यादव ने किया व अतिथियों का औपचारिक स्वागत जिला सचिव रवि प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।
रैली में स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज की गाइड द्वारा प्रस्तुत किया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के स्काउट गाइड के देशभक्ति गीतों पर सभी लोग मंत्र मुग्ध हुए।
अंत में सहायक आयुक्त बस्ती मंडल सुरेश तिवारी ने रैली में आए हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
जनपदीय रैली में संत कबीर आचार्य रामविलास इंटर कॉलेज मगहर, रामनरेश इंटर कॉलेज रामवापुर सरकारी, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज खलीलाबाद व प्राथमिक विद्यालय सहित जिले भर की कुल 25 टीमों के 30 रोवर रेंजर के साथ 550 स्काउट गाइड रैली में प्रतिभाग कर रहे हैं। रैली का समापन 16 नवंबर को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के कर कमलों द्वारा किया जायेगा।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष ध्रुव चंद पाठक, गाइड कमिश्नर निशा यादव, स्काउट कमिश्नर डॉ. राकेश सिंह, प्रशिक्षण आयुक्त अमरेश बहादुर सिंह, जिला स्काउट मास्टर मनोज कुमार अनिल, कन्हैया लाल जौनपुरिया, राष्ट्रपति पुरस्कार रोवर रामकेश चौधरी प्रतिभागी विद्यालयों के लोग अपनी टोली के साथ उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

नाले जस के तस: 9.50 लाख के सफाई टेंडर पर उठे सवाल, सभासद गौरव निषाद ने किया भुगतान रोक कर जांच की मांग

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के नगर पंचायत मगहर में नालों की सफाई…

17 hours ago

50 मछुआरों का एनएफडीपी पोर्टल पर हुआ पंजीकरण

कपरवार/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l मछली पालन, झींगा पालन, मछली विक्रेताओं, मत्स्य सहकारी समितियों, मछुआरा समूहों और…

17 hours ago

पंचायत चुनाव की निर्वाचक नामावली प्रकाशित, शुरू हुआ निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। तहसील खलीलाबाद, मेंहदावल और धनघटा के अंतर्गत आने वाली…

18 hours ago

पुलिस भर्ती परीक्षा की शुचिता पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी,…

18 hours ago

सस्टेनेबिलिटी एम्बेसडर ग्लोबल एक्सचेंज कार्यक्रम में डीडीयू के सात विद्यार्थियों का चयन, बेंगलुरु में लेंगे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात विद्यार्थियों का चयन इको नेटवर्क…

18 hours ago

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय में प्रियंका का परचम, स्वर्ण पदक से बढ़ाया महाविद्यालय का गौरव

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रभादेवी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खलीलाबाद के शारीरिक शिक्षा संकाय (बीपीएड)…

18 hours ago