कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
सोमवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला अधिवक्ता संघ (कलेक्ट्रेट) के अधिवक्ताओं से औपचारिक परिचय व वार्ता की तथा उनकी समस्याएं जानी।
इस क्रम में अधिवक्तागणों द्वारा, नवागत जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए, अपनी अपनी समस्याओं से बारी बारी से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया। इस दौरान उनके द्वारा अपना परिचय भी दिया गया।
अधिवक्ताओं द्वारा कहा गया कि, आम लोगों की बात जिलाधिकारी तक पहुंचाए जाने के वे एक माध्यम है। निर्णयों का समय से निस्तारण व पालन सुनिश्चित किया जाए, उन्होंने कहा कि राजस्व की अदालतों में फैले भ्रष्टाचार का खात्मा किया जाये। जिलाधिकारी से उन्होनें उम्मीद जताया कि उनके द्वारा उक्त समस्याओ का निस्तारण किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को सुनते हुए, उनके सुझाव हेतु उन्हें धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि, उन्हें जनपद से बहुत सम्मान मिला है। जनपद में वे बेहतर कार्य करेंगे। सभी वादों का समय से निस्तारण होगा। सभी आर्डर को समय से पालन सुनिश्चित कराया जाएगा व अधिवक्ताओं के साथ सामंजस्य बनाकर कार्य किया जाएगा।
इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कैलाश पाण्डेय, वरिष्ठ अधिवक्ता जगदीश श्रीवास्तव व कलेक्ट्रेट के सभी अधिवक्ता गण मौजूद रहे।
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कदम…
फोटो AI निर्मित मुजफ्फरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड सीमा से सटे गांव अबदीपुर में…
यूपी के 21 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी! देवरिया-गोरखपुर समेत इन इलाकों में बढ़ेगी…
सोने की कीमतों में भारी गिरावट! क्या PM मोदी की अपील का असर या डॉलर…
₹187.42 करोड़ के लक्ष्य पर फोकस! अक्टूबर तक ₹87 करोड़ का राजस्व, पिछले साल से…
स्वर्ण मंदिर से अमेरिका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया तक प्रेम, सेवा और भाईचारे का संदेश; गुरु…