Thursday, March 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसर्जरी के दौरान पेट में छोड़ी कैची

सर्जरी के दौरान पेट में छोड़ी कैची

17 साल बाद पता चलने पर सर्जरी कर निकाला गया

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
सलेमपुर नगर के इचौना पश्चिमी के मूल निवासी अरविंद पाण्डेय जो कि कोऑपरेटिव सोसाइटी पंचायत उपनिदेशक के पद पर कार्यरत है और लखनऊ के इन्दरा नगर में निवास करते है । इनकी पत्नी ने 26 फरवरी 2008 में लखनऊ के एक नामी नर्सिंग होम में सर्जरी से बच्चे को जन्म दिया ।इसके कुछ समय बाद से ही इनकी पत्नी के पेट में दर्द रहने लगा इस समस्या के इलाज के लिए अरविंद पाण्डेय ने अपनी पत्नी को उसी नर्सिंग होम के डॉक्टर से दिखाया जिसपर उनके द्वारा कुछ दवाएं देकर साधारण दर्द होना बताया और लंबे समय तक यह प्रक्रिया चलती रही और धीरे धीरे 17 साल बीत गए अब कुछ समय पूर्व अरविंद पाण्डेय ने परेशान हो कर डॉक्टरी सलाह पर अपनी पत्नी का एक्सरे कराया तो पेट में कैची होने का पता चला । फिर केजीएमयू के एक डॉक्टर से दिखाने पर उन्होंने दुबारा सर्जरी कर कैची निकलने की राय दी जिसपर सर्जरी कर कैची निकाली गई ।इस संदर्भ में अरविंद पाण्डेय ने लखनऊ के गाजीपुर थाने में तहरीर दी है ।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments