सेंट जेवियर्स स्कूल में विज्ञान वातायान एवं विमोचन समारोह का आयोजन

डॉ० चंद्रमोहन नौटीयाल अभिनंदन अंक का हुआ विमोचन

मुख्य अतिथि रही प्रो० पूनम टंडन,

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) सलेमपुर नगर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में विज्ञान वातायान एवं विमोचन समारोह का आयोजन किया गया ।डॉ० चंद्रमोहन नौटीयाल अभिनंदन अंक का विमोचन भी हुआ ।
सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर देवरिया में विख्यात इंजीनियर एम० विश्वेश्वरैया के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के उद्घाटन भाषण में पं० दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो० पूनम टंडन ने समाज के लिए विज्ञान एवं उसके संचार के महत्व को रेखांकित किया। इस अवसर पर उन्होंने सुप्रसिद्ध वैज्ञानिक तथा विज्ञान संचारक डॉ० चंद्र मोहन नौटियाल के अभिनंदन ग्रंथ का प्रो० गोविंद पांडे एवं प्रो० शरद मिश्रा के साथ विमोचन भी किया। प्रो० टंडन ने डॉ० चंद्र मोइन नौटियाल के साथ अपने तीन दशब्दियों के सम्यक का उल्लेख करते हुए बताया कि उनके स्वयं डॉ० नौटियाल से सीखने के अनुभव रहे। प्रो० टंडन ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। रेडियो कार्बन तथा आइसोटोप विशेषज्ञ डॉ० नौटियाल लखनऊ में बी. एस.आइ.पी. की रेडियो कार्बन प्रयोगशाला के प्रमुख तथा भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी नई दिल्ली के परामर्शदाता रहे हैं। इस ग्रंथ में देश-विदेश के 44 वैज्ञानिकों, संपादकों एवं विज्ञान संचारकों के संस्माश एवं लेख संग्रहित है। कवि इद्र कुमार दीक्षित तथा ईशारा पब्लिक स्कूल, देवरिया की प्रधानाध्यापिका ममता शर्मा ने इस ग्रंथ के कुछ अंश का पाठ किया। प्रो० टंडन तथा अन्य अतिथियों ने स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन भी किया जिसमें लगभग 100 विद्यार्थियों के बने मॉडल प्रदर्शित थे। कार्यक्रम में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज गोंडा के कार्यकारी निदेशक प्रो० गोविन्द पाण्डेय ने इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय संबोधन में नई पीढ़ी के उत्थान के लिए डॉ नौटियाल के योगदान को सराहते हुए सेंट जेवियर्स स्कूल को भी आयोजन के लिए बधाई दी। कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रो० शरद कुमार मिश्र ने कहा कि हमारे देश की मान्यताएं अंधविश्वास नहीं हैं, वे वैज्ञानिक आधार वाली हैं। इस अवसर पर सलेमपुर की उप जिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव ने इंजीनियरिंग तथा विज्ञान से समाज के निर्माण में भूमिका के महत्व पर चर्चा की। विज्ञान संचारक अनिल कुमार त्रिपाठी तथा संस्था के प्रधानाचार्य विजयेन्द्र कुमार शुक्ल ने अतिथियों के स्वागत तथा परिचय का दायित्व निभाया। गोपाल जी त्रिपाठी द्वारा संचालित मंच पर विजयेन्द्र कुमार शुक्ल को सरदार दिलावर सिंह तथा गंगेश तिवारी मुन्ना ने पगडी पहना कर सम्मानित किया। नगर के 10 प्रमुख शिक्षाविदों को भी सम्मानित किया गया।

rkpnews@somnath

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

1 day ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

1 day ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

2 days ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

2 days ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

2 days ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

2 days ago