नगर क्षेत्र स्थित विद्यालयों ने संयुक्त शांति मार्च निकाल दी श्रद्धांजलि बच्चों ने की कड़ी सजा की मांग

भाटपार रानी देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नाबालिक बच्ची अनुष्का यादव (9 वर्ष) की बेरहम तरीके से भटनी क्षेत्र के बेहरा डाबर में भटनी थाने से महज ही 4 किलोमीटर की दूरी पर हुए निर्मम हत्या से आक्रोशित हुए नगर क्षेत्र के समस्त नगर वासी एवं विद्यालयों के प्रबंधकों व बच्चों के द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल मार्च निकाला गया जिसमें प्रबंधक एन एस पब्लिक स्कूल अनुज श्रीवास्तव, एवं लाल बिहारी सभासद प्रतिनिधि के नेतृत्व मे पैदल शांति मार्च निकला गया ।जो एन एस पब्लिक स्कूल प्रांगण से शुरू होकर गांधी चौक, रामलीला मैदान, होते हुए जलपा माता मंदिर घाट पर जा कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई साथ ही 2 मिनट का मौन धारण किया गया । जिसके बाद बाजार होते हुए वापस नककहनी चौराहे पर जा कर समापन किया गया । वहीं बच्चों के द्वारा सरकार से इस जघन्य अपराधि घटना को अंजाम देने वाले लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की भी गई है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से एन एस पब्लिक स्कूल, एन एस सी बी स्कूल, आयुष्मान पब्लिक स्कूल, आर पी एम स्कूल , सेंट जोसेफ स्कूल , एवं इनके प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य, तथा सत्य प्रकाश श्रीवास्तव अखिलेश श्रीवास्तव सानू यादव एम एन सिंह राजकुमार अखिलेश पाल के साथ सैकड़ो की संख्या में बच्चे उपस्थित रहे ।

rkpnews@desk

Recent Posts

जनगणना-2027: स्वगणना प्रक्रिया शुरू, डीएम ने प्रचार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…

2 hours ago

जिला निर्वाचन कार्यालय का होगा कायाकल्प, डीएम ने निरीक्षण कर दिए सुधार के निर्देश

अभिलेखों की सुरक्षा से लेकर कर्मचारियों के बेहतर कार्य वातावरण तक की होगी व्यवस्था देवरिया…

2 hours ago

जलभराव से परेशान ग्रामीणों का प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

दलित बस्ती में सड़क पर जमा नाली का गंदा पानी बना परेशानी का सबब, संक्रामक…

2 hours ago

छठ पूजा के दौरान घर में मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने और कानूनी कार्रवाई से किया इनकार, पुलिस ने दी जानकारी बरहज/देवरिया…

18 hours ago

चाकू से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल अवैध चाकू बरामद

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। तिलहर थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर एक युवक को…

18 hours ago

अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने की सुख-समृद्धि की कामना

बरहज और कपरवार संगम घाट पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, छठी मइया के गीतों से…

18 hours ago