Tuesday, June 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगर्मी के कारण विद्यालयों का समय बदला

गर्मी के कारण विद्यालयों का समय बदला

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भीषण गर्मी और लू के कारण छात्रहित को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय विद्यालय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त विद्यालयों का समय जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश बदल दिया गया है। नया समय बुधवार से अग्रिम आदेश तक प्रातः 7:30 बजे से अपरान्ह 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है।जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के सभी संबंधित विद्यालयों को उक्त आदेश का कड़ाई के साथ अनुपालन सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
यह निर्णय छात्रहित में लिया गया है, ताकि गर्मी के कारण छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments