सादुल्लानगर/बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय साक्षरता मिशन के तहत शिक्षा क्षेत्र रेहरा बाजार के परिषदीय व अर्धसरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। नए नवेले चमकते बैगों को पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सोमवार को देवरिया इनायत, हसऊपुर,लक्ष्मण पुर,गुलरिहवा में स्कूल बैग वितरित किया गया। बैग वितरण कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता रमेश चौहान ने बताया कि अब तक क्षेत्र प्राथमिक विद्यालयों में नौ हजार बैग वितरण किए जा चुके है और आगे भी वितरण किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा अजय सिंह चौहान के सौजन्य से जरूरतमंद, गरीब, निर्धन, बच्चों को अब तक स्कूल बैग वितरित किये जा चुके है। कार्यक्रम में रमेश चौहान, अवधेश उपाध्याय, अखिलेश मिश्र, देवानंद तिवारी, नवनीत ओझा, शेष मणि तिवारी, बजरंगी उपाध्याय, राजमणि तिवारी, संदीप तिवारी,नारायण आदि मौजूद रहे। स्कूल बैग पाकर दिव्या तिवारी, आदर्श, नैतिक, शाहनवाज, सौम्या आदि छात्र/छात्राओं के चेहरे खिल उठे।
नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)। देशभर में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो…
US–Israel–Iran War के बीच बहरीन की राजधानी Manama में घूमने गए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश…
• नवनीत मिश्र फागुन आया तो लगाजैसे सरसों के खेतों नेपीली धूप ओढ़ ली हो।…
Rajouri Encounter: Indian Army ने मंगलवार तड़के Rajouri district में Line of Control (एलओसी) पर…
पश्चिम एशिया में United States–Iran तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल…
पश्चिम एशिया में जारी भीषण तनाव के बीच Iran से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई…