संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य) सतीश कुमार के नेतृत्व में कथित चाइनीज लहसुन पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नवीन फल मण्डी खलीलाबाद के थोक लहसुन विक्रेताओ के प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण कर लहसुन की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान मंडी में लोकल लहसुन की बिक्री होते पायी गई तथा कथित चाइनीज लहसुन की बिक्री होते नहीं पाई गई। साथ ही व्यापारियों को हिदायत दी गई कि वह चाइनीज लहसुन की बिक्री कदापि न करे।
इस अवसर पर मिश्री लाल खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मण्डी सचिव, मण्डी निरक्षक आदि उपस्थित रहे।
सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…
आगरा (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। ताजमहल घूमने पहुंचे पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर एक बार…
PWD की ई-टेंडरिंग व्यवस्था पर ठेकेदारों ने उठाए सवाल, जिम्मेदारी तय करने की मांग लखनऊ…
बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा के सुजौली थाना क्षेत्र के कैलाशपुरी निवासी करिश्मा की प्रसव…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) 50 बेड के आयुष अस्पताल चितबड़ागांव में बुधवार को 11वां…
11 अक्टूबर को परीक्षा पर संशय, 4.5 लाख अभ्यर्थियों को JAC की आधिकारिक तारीख का…