सौरभ तिवारी बने मान्यता प्राप्त पत्रकार

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
बरहज निवासी वरिष्ठ पत्रकार सौरभ तिवारी को भारत सरकार के प्रेस इनफार्मेशन ब्यूरो (पी बी आई )द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार का दर्जा प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही वे बरहज के पहले पत्रकार बन गए हैं जिन्हें यह प्रतिष्ठित मान्यता मिली है।
सौरभ तिवारी ने वर्ष 2004 से 2007 तक बरहज में रहकर पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद वे पत्रकारिता की पढ़ाई और राष्ट्रीय मीडिया में कार्य करने के लिए दिल्ली चले गए। दिल्ली में लंबे समय से सक्रिय रहने के बावजूद आज भी वे बरहज और देवरिया के जनसरोकारों एवं स्थानीय मुद्दों को लगातार राष्ट्रीय स्तर पर उठाते रहते हैं।
वर्तमान में सौरभ तिवारी राष्ट्रीय समाचार चैनल सुदर्शन न्यूज़ में दिल्ली ब्यूरो चीफ हैं और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) बीट कवर करते हैं। वे कई लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड रिपोर्टिंग और कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें कई बार सम्मानित भी किया जा चुका है।
सौरभ तिवारी सोशल मीडिया और पत्रकारिता जगत में “बरहज का लड़का” नाम से भी जाने जाते हैं।
देवरिया जिले के चुनिंदा पत्रकारों में शामिल सौरभ तिवारी पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय मुद्दों, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर बरहज एवं देवरिया क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
सौरभ तिवारी ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, सुदर्शन न्यूज़ के प्रधान संपादक सुरेश चव्हाणके, अपने गुरुजनों, सहयोगियों, शुभचिंतकों एवं बरहज की जनता को दिया है।
उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए जिम्मेदारी और जनसेवा की भावना को और मजबूत करने वाला है।

rkpshomnath

Recent Posts

दुर्गा प्रतिमा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से बाइक की भिड़ंत, युवक गंभीर

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के बाबागंज-मल्हीपुर मार्ग पर सतीजोर गांव के पास…

28 minutes ago

रामलीला मेले की व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा कार्यक्रमों का ब्योरा

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मिहींपुरवा रामलीला मेला मैदान में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक…

45 minutes ago

थाना समाधान दिवस में एसडीएम ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मोतीपुर थाने में शनिवार को उपजिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी की अध्यक्षता में…

48 minutes ago

कैरियर काउंसिलिंग से छात्राओं को मिलेगी सही दिशा, रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। सेवा संकल्प अभियान के तहत राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज…

53 minutes ago

‘सभी को गिरफ्तार कर लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे’, राहुल गांधी की मोदी सरकार को खुली चुनौती!

राहुल गांधी का PM मोदी और RSS पर तीखा हमला https://twitter.com/RahulGandhi/status/2108879919535341863 नई दिल्ली (राष्ट्र की…

1 hour ago