सरदार पटेल की नीतियां आज के परिवेश में और भी प्रासंगिक: डीएम

जनपद में भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की जयन्ती धूमधाम से मनायी गयी

डीएम ने ‘’राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के अवसर पर कलेक्ट्रेट में राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की दिलायी शपथ

डीएम द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता दौड़ रैली को हरी झण्डी दिखा कर किया रवाना

संतकबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल की 148वीं जयन्ती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में जनपद में उत्साह, उमंग एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गयी। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर ने सरदार बल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
जिलाधिकारी ने सरदार बल्लभभाई पटेल के जन्म दिवस को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस’’ के रूप में मनाए जाने के अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य सम्भ्रान्त नागरिकों को शपथ दिलाई कि ‘‘मैं सत्य निष्ठा से शपथ लेता हूं कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वंय को समर्पित करुंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं, जिसे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका है। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने की भी सत्य निष्ठा से संकल्प लेता हूॅं।”
जिलाधिकारी ने लौह पुरूष के जयंती पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के सिद्धान्तों, आदर्शो एवं आचरण के व्यवहारिक पक्ष को निष्ठापूर्वक एवं सेवा-भाव के साथ आत्मसात करना ही उनके प्रति हम सबकी सच्ची श्रद्धांजली होगी। जिलाधिकारी ने बेहद प्रेक्टिकल अंदाज में सरदार पटेल के नेतृत्व शैली, दक्षता एवं आत्मबल पर प्रकाश डालते हुए देश के महापुरूषों की जीवन शैली एवं कार्य शैली से सीख लेकर उसे अपनी आदत में सुमार करने हेतु प्रेरित किया।
उन्होंने दृढ़ इच्छा शक्ति एवं संकल्प के धनी सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की ‘‘विविधता में एकता’’ की नीति का आज के परिवेश, समाज एवं देश हित में महत्व एवं योगदान को उदाहरण के साथ बताया।
इस अवसर पर अपर उप जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी मंजुल मयंक सहित अन्य अधिकारियों ने भी भारतरत्न, लौहपुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर एवं मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार द्वारा मौलाना इण्टर कॉलेज से छात्र-छात्राओं की एकता दौड़ रैली को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया जो कांशीराम स्टेडियम में पहुॅचकर एकता दौड़ में प्रतिभाग की। इसमें मौलाना इण्टर कॉलेज, जीजीआईसी एवं एचआरआईसी के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक संदीप चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, रामकुमार सिंह, प्रधानाचार्य हीरालाल इण्टर कॉलेज, प्रधानाचार्या जीजीआईसी सबीहा मुम्ताज, प्रधानाचार्य मौलाना इण्टर कॉलेज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जनपद के विभिन्न विभागों/कार्यालयों में लौह पुरूष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की जयन्ती का आयोजन करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की शपथ दिलाई गयी।

rkpnews@somnath

Recent Posts

टीबी के खिलाफ डीडीयू की मुहिम: जागरूकता संग पोषण का संबल

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा विश्व क्षय रोग…

4 hours ago

डॉ. तूलिका मिश्रा की एआई तकनीक को यूके से पेटेंट, पौधों से औषधीय तत्व पहचानने में मिलेगी नई दिशा

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर…

4 hours ago

फर्जी आईएएस बनकर शादी रचाने वाला प्रीतम निषाद गिरफ्तार

गोरखपुर पुलिस ने जालौन से दबोचा, कई शादियों और ठगी के आरोप गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l…

5 hours ago

साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़7आरोपी गिरफ्तार

फर्जी दस्तावेजों के जरिए खातों से करोड़ों का लेनदेन भारी मात्रा में सामान बरामद गोरखपुर(राष्ट्र…

5 hours ago

स्वच्छता जागरूकता से सजे ‘नव निर्माण के 09 वर्ष’ कार्यक्रम का सातवां दिन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 11 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के…

5 hours ago

हेल्दी फूड स्टार्टअप ‘नेचर्स सैंडविच’ से युवाओं ने दी सेहत और स्वरोजगार की नई मिसाल

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बदलती जीवनशैली और बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के दौर में गोरखपुर के…

5 hours ago