सौम्या माथुर का पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक पर नियुक्ति

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली में अपर सदस्य (वित्त) सौम्या माथुर का पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबन्धक पद पर नियुक्ति का अनुमोदन प्रदान किया है। माथुर पूर्वोत्तर रेलवे की प्रथम महिला महाप्रबन्धक होंगी।
सौम्या माथुर ने भारतीय रेल लेखा सेवा (आई.आर.ए.एस.) के 1987 बैच के माध्यम से रेल सेवा में प्रवेश किया। आपकी पहली नियुक्ति वडोदरा, पश्चिम रेलवे में हुई। तत्पश्चात आपने पश्चिम, उत्तर एवं मध्य रेलवे पर लेखा विभाग के अनेक महत्वपूर्ण पदों के उत्तरदायित्वों का निर्वहन बखूबी किया। माथुर ने अपर मण्डल रेल प्रबन्धक, पश्चिम रेलवे/मुम्बई सेन्ट्रल, मण्डल रेल प्रबन्धक, उत्तर पश्चिम रेलवे/जयपुर, प्रधान वित्त सलाहकार/मेट्रो रेलवे/कोलकाता तथा प्रधान वित्त सलाहकार/दक्षिण पूर्व रेलवे/कोलकाता जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कुशलतापूर्वक कार्य किया।
मण्डल रेल प्रबन्धक/जयपुर के रूप में, सौम्या माथुर ने जयपुर स्टेशन को पूरी तरह से बदल दिया, जिसके परिणामस्वरूप जयपुर स्टेशन प्लैटिनम ग्रीन रेटिंग प्राप्त करने वाला पहला स्टेशन बना तथा आपके कार्यकाल के दौरान स्वच्छता सर्वेक्षण में शीर्ष रेटिंग प्राप्त हुआ। आपने गांधीनगर जयपुर को पूर्ण रूप से महिला मुख्य लाइन स्टेशन के रूप में भी सफलतापूर्वक संचालित कराया। रेलवे बोर्ड द्वारा बदलाव की पहल के लिये आपको बेस्ट चेंज एजेंट फॉर ट्रांसफॉर्मेशन इनिशिएटिव का विशेष पुरस्कार प्रदान किया गया।
आपने जे.आई.सी.ए. (जापान), आई.एन.एस.ई.ए.डी. (सिंगापुर) एवं आई.सी.एल.आई.एफ. (मलेशिया) में उच्च प्रबन्धन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लिया है। सौम्या माथुर को रेल प्रशासन एवं प्रबन्धन का गहन अनुभव प्राप्त है। आप अधिकारियों एवं कर्मचारियों में समान रूप से लोकप्रिय हैं। रचनात्मक लेखन में आपकी गहन रुचि है।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

पेमे की पहली ऑफलाइन ब्रांच शुरू क्रेडिट एक्सेस को मिलेगा बढ़ावा

गिरजेश शुक्ला ने किया उद्घाटन लाप 20 लाख व पर्सनल लोन 5 लाख तक की…

19 hours ago

आबादी और कोटही माता मंदिर के बीच संचालित शराब की दुकानों पर ग्रामीणों का विरोध

जांच कर दुकानों को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग, शाम होते ही लगती है भीड़…

19 hours ago

भेषजिक मुख्य परीक्षा 29 जून को

14 केंद्रों पर 6432 अभ्यर्थी होंगे शामिल एक पाली में होगी परीक्षा, सुरक्षा व निष्पक्षता…

19 hours ago

2.25 करोड़ की लागत से 12 सड़कों का शिलान्यास, बृजमनगंज के आठ वार्डों की बदलेगी तस्वीर

नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- विकास कार्यों में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता, समयबद्ध तरीके से…

20 hours ago

1200 मतदाताओं के आधार पर मतदेय स्थलों के पुनर्निर्धारण की समय-सारिणी जारी

4 जुलाई को प्रकाशित होगी मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची, 31 जुलाई तक आयोग को…

20 hours ago

देवरिया में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे हॉकर को तेज रफ्तार जिप्सी ने मारी टक्कर, गंभीर घायल

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर में गैस सिलेंडर वितरित कर रहे एक हॉकर को…

2 days ago