करकौर गांव में सफाई व्यवस्था ध्वस्त, कीचड़ में उलटी कबाड़ ठेली; कबाड़ी बाल-बाल बचा

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जैतीपुर विकासखंड के करकौर गांव में लंबे समय से सफाई न होने के कारण मुख्य गली की हालत बदतर हो गई है। शनिवार शाम करीब 4 बजे गली में भरे कीचड़ के कारण एक कबाड़ ठेली फिसलकर पलट गई। ठेली पर बैठा कबाड़ी बाल-बाल बच गया।

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर ठेली को सीधा किया। ग्रामीणों का कहना है कि सफाईकर्मी की लगातार लापरवाही के कारण गांव में गंदगी और कीचड़ की समस्या बढ़ती जा रही है। मुख्य गली में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है, जिसके चलते लोग खुद सफाई करने को मजबूर हैं।

ये भी पढ़ें – झारखंड की दिव्यांग महिला क्रिकेट टीम रांची से भोपाल रवाना, उमंग नेशनल ट्रॉफी में दिखेगा दम

ग्रामीण महावीर सिंह गुर्जर और बलवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने सफाईकर्मी से कई बार फोन पर बात की। सफाईकर्मी ने तीन दिन में आने का आश्वासन दिया था, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बाद भी वह गांव में नहीं पहुँचा। इस मामले में सहायक विकास अधिकारी पंचायत रामौतार शर्मा से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी। गांव के लोगों ने प्रशासन से जल्द सफाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है, ताकि हादसों का खतरा कम हो सके।

Karan Pandey

Recent Posts

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

6 hours ago

ISRO ने रचा इतिहास: GSLV-F17 से EOS-05 इमेजिंग सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च, PM मोदी बोले- देश के लिए गर्व का पल

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि…

6 hours ago

हिंसक जंगली जानवर ने आंगन में सो रहे युवक को बनाया शिकार, घर के पीछे झाड़ियों में मिला क्षत-विक्षत शव

महबूब नगर गांव में दहशत, ग्रामीणों का वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन; हिंसक जानवर की…

2 days ago

बहराइच में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग: ई-रिक्शा से जा रही महिला का मंगलसूत्र छीनकर भागे बाइक सवार बदमाश, CCTV में कैद हुई वारदात

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। मटेरा थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग…

2 days ago

देवरिया में सनसनी: ओवरब्रिज पर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, राहगीरों ने बचाई जान

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया शहर के मालवीय रोड ओवरब्रिज पर सोमवार को उस समय…

4 days ago