डेढ़ माह से बंद आधार केंद्र, जैतीपुर ब्लॉक के ग्रामीणों को भारी दिक्कतें

शाहजहांपुर (राष्ट्र की परम्परा)। जैतीपुर विकासखंड मुख्यालय पर स्थित आधार केंद्र पिछले डेढ़ माह से बंद है। इससे आधार कार्ड बनवाने या उसमें सुधार कराने आने वाले ग्रामीणों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन 25 से 50 लोग अपने बच्चों के साथ आधार संबंधी कार्यों के लिए ब्लॉक मुख्यालय पहुंचते हैं, लेकिन केंद्र बंद मिलने पर उन्हें निराश लौटना पड़ता है।

वर्तमान समय में केवाईसी, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग कार्यों और स्कूल एडमिशन जैसे आवश्यक कार्यों में आधार अनिवार्य है। ऐसे में आधार कार्ड में त्रुटि होने पर बच्चों के दाखिले भी रुक रहे हैं। अभिभावक सुधार कराने के लिए ब्लॉक पहुंचते हैं, लेकिन केंद्र पर लगातार ताला लगा देखकर वापस लौटना पड़ता है।

ब्लॉक मुख्यालय पर तैनात कर्मचारियों को भी केंद्र के बंद होने के कारण या उसके दोबारा खुलने की संभावित तारीख की जानकारी नहीं है। मौके पर मौजूद एक पंचायत सहायक ने बताया कि आधार केंद्र ऑपरेटर ने “साइट न चलने” का कारण बताते हुए 5 दिन में केंद्र खोलने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब डेढ़ माह से अधिक समय बीत चुका है और स्थिति जस की तस है।

वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि ब्लॉक मुख्यालय के नाम पर यह केंद्र किसी अन्य स्थान से संचालित किया जा रहा है। इस मामले में खंड विकास अधिकारी मनीष दत्त से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने मांग की है कि आधार केंद्र को जल्द से जल्द पुनः शुरू कराया जाए, ताकि जरूरी कार्य प्रभावित न हों।

Karan Pandey

Recent Posts

ग्रहों की चाल से बदलेगा दिन का मिजाज, जानें 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल: आर्थिक लाभ के साथ बढ़ेगा आत्मविश्वास, इन राशियों को मिल सकती है…

3 hours ago

दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल: हिमाचल की 63 और उत्तराखंड की 39 दवाएं जांच में फेल

दवाओं की गुणवत्ता पर सवाल: देशभर में 221 सैंपल फेल, हिमाचल की 63 और उत्तराखंड…

4 hours ago

BJP में टिकट को लेकर महामंथन, जीत की क्षमता और जमीनी फीडबैक पर होगा जोर

यूपी 2027 से पहले BJP का टिकट फॉर्मूला बदलेगा? 40-50% विधायकों पर फिर से विचार…

4 hours ago

फोरलेन से एक्सप्रेसवे तक बदला गोरखपुर, रोजगार पर सीएम योगी ने विपक्ष को दिया जवाब

गोरखपुर में सीएम योगी का रोजगार और विकास पर जोर, बोले- युवाओं को नौकरी देने…

4 hours ago

दुष्कर्म के आरोप से गरमाया अयोध्या, पीड़ित परिवार ने पुलिस पर लगाए देरी के आरोप

अयोध्या में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में 50 दिन बाद FIR, पुलिस पर देरी…

7 hours ago

कुंड पार करने की जिद बनी जानलेवा, गहरे पानी में समाया 35 वर्षीय युवक

सांकेतिक शर्त ने ली युवक की जान, पिशाचमोचन कुंड में डूबा 35 वर्षीय राजू वाराणसी…

7 hours ago