संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जिला कार्यकारिणी की प्रत्यक्ष बैठक रविवार को संघ कार्यालय सुदामा आश्रम पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कार्यवाह सौरभ जी ने की।
बैठक में जिला प्रचारक धीरज जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर पंच परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए विजयादशमी उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया है। प्रांत द्वारा दिए गए लक्ष्यों को पूर्ण किया गया है, लेकिन हमें यहीं रुकना नहीं है। यह हम सबके लिए गर्व की बात है कि हम दुनिया के सबसे बड़े संगठन के कार्यकर्ता हैं।
उन्होंने कहा कि अब हम सभी को समाज में जाकर “ गृह संपर्क अभियान ” को सफल बनाना है। यह महाअभियान जिले में 5 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगा। अभियान का नारा होगा, “ घर-घर संपर्क, हर घर संपर्क ”।
इस दौरान कार्यकर्ता प्रत्येक घर तक जाकर संघ के इतिहास और शताब्दी वर्ष के उद्देश्यों की जानकारी देंगे। घरों में पत्रक, भारत माता का चित्र, स्टीकर और पुस्तक भी भेंट की जाएगी। इसके लिए मंडलों और ग्राम स्तर तक टोलियां बनाई जाएंगी, जो अभियान को पूर्ण करने में सहायक होंगी।
धीरज जी ने आगे बताया कि अभियान के पश्चात संगठन का लक्ष्य प्रत्येक मंडल में हिंदू सम्मेलन, खंड स्तर पर सामाजिक सद्भाव कार्यक्रम और तहसील स्तर पर प्रबुद्ध जन संवाद गोष्ठी आयोजित करने का है।
बैठक के समापन पर वितरित पुस्तिका और पत्रक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर सह प्रांत सेवा प्रमुख नित्यानंद, जिला कार्यवाह रामनाथ, जिला प्रचार प्रमुख दिग्विजयनाथ, सभी खंड कार्यवाह, खंड कार्यकारिणी सदस्य और जिला कार्यकारिणी के दायित्वधारी कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
जिला स्तरीय पीपीटी चैंपियनशिप में 24 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा, स्वर्णिमा प्रथम और शिव प्रकाश…
प्रो. राजश्री पाण्डेय छठ महापर्व के सांस्कृतिक आयोजन में हुईं सम्मानित, कुलपति ने दी बधाई…
चोरी के जेवर और तमंचा बरामद शाहजहांपुर(राष्ट्र की परम्परा)पुलिस चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक…
सात माह पहले ही बुद्धेश के हाथों में सजी थी मेहंदी, मां और पत्नी की…
रतनपुर ब्लॉक के पास हुआ भीषण हादसा, युवती समेत दो गंभीर घायल, दोनों के पैर…
नागरिक स्वयं ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे परिवार और मकान से जुड़ी जानकारी, व्यक्तिगत आंकड़ों की…