मोहन सेतु जनहित के लिए अतिआवश्यक: कनकलता सिंह

गौरा घाट का किया निरिक्षण

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l पूर्व राज्य सभा सांसद कनक लता सिंह ने सपा कार्यकर्ताओ के साथ गौरा घाट का निरिक्षण किया। उन्होंने घाट की साफ सफाई के साथ सुरक्षा पर नगरपालिका प्रशासन से बात कर जल्द पूरा करने की बात कही।
रविवार को समाजवादी पार्टी की पूर्व राज्य सभा सांसद कनक लता सिंह ने सपा कार्यकर्ताओ के साथ गौरा घाट का निरिक्षण कर घाट की साफ सफाई व सुरक्षा को लेकर नगरपालिका परिषद गौरा बरहज की अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप से बात की, जिस पर निरुपमा प्रताप ने आस्वस्थ करते हुए गौरा घाट की खामियों को दूर करने की बात कही।
इस लोक आस्था के पावन पर्व पर छठी मैया से प्रार्थना कर समस्त जनपद वासियो के लिए सुःख समृद्धि की कामना की। पूर्व सांसद ने कहा कि छठ मईया सभी श्रद्धालुओं के दुःख दूर कर देती है। यह आस्था व श्रद्धा का पर्व है।
इसी दौरान कनक लता सिंह ने मोहन सेतु का निरिक्षण किया। निरिक्षण के दौरान नदी पार से आने जाने वालों ने पूर्व सांसद से अपनी व्यथा सुनाई, लोगो ने कहा कि हम सभी नदी पार वासी जान जोखिम मे डालकर बरहज आते है, लेकिन वर्षो से बन रहा मोहन सेतु आज तक पूर्ण नहीं हुआ। इस पर पूर्व सांसद ने लोगो को आस्वस्थ करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के आने पर मैं अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से पूर्ण कराकर आप लोगो की एवं क्षेत्र के विकास के द्वारा को खोलने का कार्य करूंगी। उन्होंने कहा की मोहन सेतु के लिए पैसा आया लेकिन यह भ्र्ष्टाचार की भेट चढ़ गया। उन्होंने कहा कि मोहन सेतु जनहित के लिए अतिआवश्यक है, ताकि लोगो को खतरे से छुटकारा मील सके।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

शाका बाबा के लिए दुआओं का दौर, मेदांता अस्पताल पहुंच रहे समर्थक और शुभचिंतक

मेदांता में भर्ती दीपक मिश्र ‘शाका’ का हाल जानने उमड़ी भीड़, समर्थकों ने की शीघ्र…

8 hours ago

ज्ञान से विवेक तक: मां सरस्वती के इन मंत्रों में छिपा है आध्यात्मिक साधना का संदेश

मां सरस्वती के मंत्रों से ज्ञान और बुद्धि की साधना, जानिए शास्त्रोक्त महत्व और जप…

9 hours ago

मंगलवार-शनिवार करें हनुमान जी के इन मंत्रों का जाप, जानिए धार्मिक मान्यता

हनुमान जी के 6 प्रभावशाली मंत्र: श्रद्धा से करें जाप, संकटों में मिलेगा संबल लेखक:…

9 hours ago

UP चुनाव से पहले अमित शाह ने खोल दिया पुराना पिटारा, कट्टे-गैंगवार और परिवारवाद पर निशाना

ग्रेटर नोएडा में निवेश और निर्यात का मंच, रायबरेली से अखिलेश की पीडीए यात्रा ने…

10 hours ago

देहरादून से इंफाल तक प्रदर्शन: SIR को लेकर कांग्रेस का चुनाव आयोग के खिलाफ मोर्चा

SIR विवाद पर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग देहरादून/लखनऊ/इंफाल…

10 hours ago

भारी बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने किया घाटों का निरीक्षण

गणेश प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश बहराइच (राष्ट्र…

11 hours ago