भारतीय नववर्ष पर संघ परिवार ने किया पथ संचलन

भारतीय कालगणना दुनिया की सर्वश्रेष्ठ: गंगा सिंह

बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)l भारतीय नववर्ष एवं वर्ष प्रतिपदा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर पथ संचलन निकाला । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला कार्यवाह भूपेंद्र ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह ने कहा कि भारतीय कालगणना दुनिया की सर्वश्रेष्ठ कॉल गणना है, जो सूर्य व चंद्र की गति के अनुसार है। कलयुग को बीते हुए 5124 वर्ष हो चुके हैं और 5125 वर्ष प्रारंभ हो गया है। प्रकृति भारतीय नव वर्ष का एहसास हमें पुष्पित एवं पल्लवित होकर कराती है। हमारा नववर्ष वर्ष प्रतिपदा के दिन ही आरंभ होता है। ये दिन बहुत ही पुनीत व पावन है । इस दिन ब्रह्मा ने सृष्टि रचना की थी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक परम पूज्य डॉ हेडगेवार जन्म इस के दिन हुआ था।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को आप बाहर से जान और समझ नहीं सकते हैं। यदि संघ को समझना तो संघ संस्थापक पूज्य डॉक्टर हेडगेवार को समझना होगा, उन्होंने कहा कि मैं नहीं तू ही और यह हमारी संघ संस्कृति है। इसी को ध्यान में रखकर वर्ष 1925 में नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना पूज्य डॉक्टर जी द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि संघ का स्वयंसेवक किसी व्यक्ति से नहीं बल्कि तत्व से जुड़ा हुआ होता है।

तदुपरांत संघ के स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गयाl जो महाराज सिंह इंटर कॉलेज से शुरू होकर गुरुनानक चौक घंटाघर चौराहा पीपल तिराहा डीएम तिराहा होते हुए पुनः महाराज सिंह इंटर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुआ।

कार्यक्रम में विभाग संघचालक परमेश्वर सिंह , जिला संघचालक कृष्णानंद शुक्ल , विभाग प्रचारक डॉ अवधेश, विभाग कार्यवाह अंबिका प्रसाद, जिला प्रचारक दीनानाथ, सह नगर संघचालक कमल शेखर, नगर प्रचारक आशुतोष, नगर कार्यवाह रमेश, सह नगर कार्यवाह शिवम, शिवम नारायण, राम , विनोद, डॉ देवेंद्र, आलोक , जितेंद्र , उमेश , नरेंद्र शंकर सुरेंद्र ,जगदंबा बख्श , प्रवीण , राजमणि ,वरुण , सौरभ, टीकाराम, विवेक, धर्मेंद्र, अंकुश, विष्णुपाल, मोहित ,राकेश कुमार, अमृतलाल, मृत्युंजय, शिवपाल, ओम प्रकाश ,अशोक, निवेश, अतुल ,ध्रुव कुमार, इंद्रेश आदि उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

कथा में गूंजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के जयकारे, बधाई गीतों पर झूमे श्रद्धालु

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…

4 hours ago

हृदयाघात से चौकीदार की मौत समाज सेवी नंदन मिश्रा पीड़ित परिवार से मिले

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…

4 hours ago

पशुहारी में रहस्यमय बीमारी से तीन मौतें, केंद्रीय टीम बुलाने की मांग

बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…

23 hours ago

अनंत सिंह के ऐलान से JDU में हलचल! बिहार MLC चुनाव में नीरज कुमार के खिलाफ डॉ. अनुज सिंह को देंगे समर्थन

बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…

1 day ago