बहराइच( राष्ट्र की परम्परा) विशेश्वरगंज थाना की रहने वाली एक किशोरी को इंस्टाग्राम के जरिये दोस्ती के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के आरोप में बिहार की निवासी एक युवती को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बिहार के रोहतास जिले के तुम्बा इलाके की निवासी जोवा उर्फ तबस्सुम फातिमा (20) ने सोशल मीडिया एप्लीकेशन इंस्टाग्राम के जरिए विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के गंगवल की रहने वाली 16 साल की एक लड़की से करीब चार साल पहले मित्रता की थी। बाद में वह उसे अपनी सबसे अच्छी दोस्त कहने लगी। कुछ दिन पहले तबस्सुम किशोरी के गांव पहुंची और उसे बहला फुसलाकर अपने साथ बिहार ले गयी।
सूत्रों ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने 16 मार्च को अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की। महिला पुलिस कर्मियों सहित पुलिस की एक टीम बिहार भेजी गई। बिहार पुलिस के सहयोग से रोहतास जिले के तुम्बा में जोवा उर्फ तबस्सुम के कब्जे से अगवा किशोरी को बरामद कर दोनों को बहराइच लाया गया। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं, अगवा की गयी लड़की की चिकित्सकीय जांच कराकर उसे उसके परिजनों को सौंप दिया है। सूत्रों के मुताबिक तबस्सुम ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि घूमने-फिरने के मकसद से लड़की ने ही उसे फोन करके बिहार से बहराइच बुलाया था और वह दोस्ती के नाते वह उसे घुमाने के लिये अपने साथ ले गयी थी। फिर भी पुलिस मामले के सभी पहलुओं पर गंभीरता से जाँच कर रही है।
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) हुसैनपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पूजा समारोह…
भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा )विधानसभा सलेमपुर क्षेत्र के ग्राम सभा धरहरा (तकिया) निवासी बबलू प्रसाद (35)…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) विकासखंड सीयर की ग्राम पंचायत पशुहारी में एक ही परिवार…
बलिया (राष्ट्र की परम्परा ) मनियर थाना क्षेत्र के निपानिया गांव में शुक्रवार सुबह दोस्तों…
स्थापना दिवस पर विशेष: पुनीत मिश्र संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। कभी जिस मगहर…
बिहार (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो…