कहा गया है सत्य बोलें, प्रिय बोलें,
अप्रिय हो जो वह सत्य नहीं बोलें,
जो प्रिय असत्य हो वह नहीं बोलें,
सनातन धर्म कहता है जो वही बोलें।
“स्वान्तः सुखाय” लिखते रहिए ,
जो उचित लगे वही बोलते रहिए,
जन हित का सदा ध्यान रखिये,
राष्ट्र हित का लक्ष्य महान रखिये।
संसार में जल, अन्न, सुभाषित
तीनों ही जीवन के आभूषण हैं,
फिर तो सभी मंगल ही मंगल हैं,
प्रभू कृपा से सभी राहें सरल हैं।
कभी आशा कभी निराशा है जिंदगी,
कभी तो खुशी का बग़ीचा है जिंदगी,
हंसता रुलाता हुआ राग है जिंदगी,
कड़वे मीठे स्वाद, एहसास जिंदगी।
अंत में कर्मो का हिसाब है जिंदगी,
अन्त में ही क्यों, शुरू से अन्त तक
अपने कर्मों का हिसाब है ज़िन्दगी,
जो भी है प्रभू की देन है ज़िन्दगी।
सुंदर हो न हो, सादगी होनी चाहिए,
खुशबू न हो, पर महक होनी चाहिए,
रिश्ता हो न हो, भावना होनी चाहिए,
उलझी सुलझे का यत्न होना चाहिए।
आदित्य सच्चे मन की अच्छाई कभी
भी व्यर्थ नहीं जाती है, ये वो पूजा है,
जिसकी खोज ईश्वर खुद करते हैं,
और ऐसे भक्त पर कृपा बरसाते हैं।
डॉ कर्नल आदि शंकर मिश्र
‘आदित्य’
https://twitter.com/PrimeVideoIN/status/2100461048151052746?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E210046104815105274 ‘राइज एंड फॉल 2’ में सत्ता का नया खेल, वीरेंद्र सहवाग संभालेंगे शो की…
नासिक में आवारा कुत्तों के मुद्दे पर हंगामा, नगरपालिका अधिकारी के कक्ष में छोड़ दिए…
यमन में फिर भड़की जंग, एक लाख से अधिक लोग विस्थापित; जान बचाने के लिए…
सांसद रवि किशन ने किया दीप प्रज्वलन, ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के बीच उमड़ा उत्साह गोरखपुर…
चौरी चौरा/गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार…
काव्य पाठ, हवन-पूजन और विशाल भंडारे का हुआ आयोजन बहराइच (राष्ट्र की परम्परा)। अखिल भारतीय…