अणुशक्तिनगर विधानसभा में सना मलिक का प्रचार जोरों पर

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा)। महाराष्ट्र में प्रथम चरण का चुनाव प्रचार शुरू हो गया। हरएक विधानसभाओं में प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के कार्यालय का उद्घाटन शुरू है। इसी कड़ी में अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) की उम्मीदवार और नवाब मलिक की बेटी सना मलिक के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी के बीच खुल गया है। सना मलिक का प्रचार जोरों से शुरू हो गया है। यही नहीं बुधवार को सना मलिक की मेगामास पदयात्रा संपन्न हुई। जिसमें भारी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल थे। बता दें कि सना मलिक की यह पद यात्रा भारत नगर, हिंदुस्तान पेट्रोलियम शिवाजी मंदिर, समता बुद्ध विहार, भीम टेकडी, महालक्ष्मी मंदिर, सिद्धार्थ बुद्ध नगर, प्रेम नगर गड़करी खदान होते हुए प्रयाग नगर तक गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने सना मलिक का स्वागत किया। बता दें कि सना मलिक के पिता नवाब मलिक इसी विधानसभा से विधायक हैं जिसके कारण सना मलिक पिछले कुछ सालों से अणुशक्ति नगर विधानसभा में सदैव ही विकास के प्रति कार्यरत रहती हैं।

Karan Pandey

Recent Posts

शिक्षक स्थानांतरण में आ रही विसंगतियों के समाधान की मांग

परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ ने शिक्षा विभाग को सौंपा ज्ञापन पटना (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार में…

11 minutes ago

घसा कल्याणपुर में पोषाहार वितरण की दोबारा जांच, लाभार्थियों के दर्ज किए गए बयान

15 लाभार्थियों ने नियमित राशन नहीं मिलने की कही बात, जांच रिपोर्ट के आधार पर…

4 hours ago

देवरिया जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: अवैध अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 2/3 से बिहार ले जाई जा रही 17.280 लीटर अवैध…

17 hours ago

दीक्षोत्सव में रोमांचक खो-खो मुकाबला, यूनिवर्सिटी कैंपस टीम बनी चैंपियन

फिजिकल एजुकेशन टीम को 6 अंक और एक टर्म से हराकर जीता खिताब गोरखपुर (राष्ट्र…

21 hours ago

तीन साल बाद फिर गरमाया बागापार सहकारी समिति की जमीन का विवाद

ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, बोले- पुलिस चौकी हटाकर समिति को लौटाई जाए भूमि।…

22 hours ago

गोरखपुर जोन पुलिस फुटबॉल टीम बनी चैंपियन जीता गोल्ड मेडल

74वीं अंतरजोनल प्रतियोगिता 2026 में बेहतरीन प्रदर्शन डीजी जोन/एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने दी…

22 hours ago