छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था का प्रशासन ने लिया जायजा

ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहेगा पूरा छठ घाट

सभी घाटों पर कराई गई बेरिंगकेटिंग

बड़हलगंज (राष्ट्र की परम्परा)। लोक आस्था के महापर्व छठ पर नगरपंचायत बड़हलगंज के सीमाक्षेत्र में आने वाले छठ घाटों का विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण कर सुरक्षा सहित तमाम व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बुधवार को सुबह चिल्लूपार के विधायक राजेश त्रिपाठी, चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर व अन्य साथियों के साथ छठ घाटों का निरीक्षण कर साफ सफाई और पानी में रेत भरी बोरियों डालने का निर्देश दिया। शाम को सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिये उपजिलाधिकारी गोला राजू कुमार, क्षेत्राधिकारी गोला रत्नेश सिंह, नायाब तहसीलदार जयप्रकाश, विजय यादव, कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान सिंह, चौकी इंचार्ज आदित्य त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी शिवकुमार अपनी पूरी टीम के साथ उपनगर के सभी घाटों पर सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी देते हुये चेयरमैन प्रतिनिधि महेश उमर ने बताया कि उपनगर के सभी बारह छठ घाटों को सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन कैमरों की निगरानी में सुरक्षित किया गया है। घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा/सुविधा के लिये टेन्ट, प्रकाश और लाइट की व्यवस्था कराई गई है। श्रद्धालुओं को अर्ध्य देने लिये दूध की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर लिपिक सुनील कुमार, भाजपा नेता अरविन्द सिंह, व्यापारी नेता श्रीकांत सोनी, सन्तोष जायसवाल, अमरनाथ उमर, पवन यादव, संजय चौहान, सुरेश उमर, सभासद राजीव मिश्र, वीरेन्द्र उर्फ वीरू गुप्ता, नेयाज कुरैशी, लक्ष्मण निषाद, दीपक शर्मा, ऋषि चंद, रवि साहनी, सुरेश सोनकर, नियाज़ अहमद, अमलेश कुमार आदि मौजूद थे।

Karan Pandey

Recent Posts

भारत टैक्सी से ड्राइवरों को सहकारी मंच, किसानों को 6% ब्याज पर ऋण

सौजन्य से दूरदर्शन दो योजनाओं से किसानों और वाहन चालकों को नई सौगात, सीएम योगी…

2 hours ago

पूर्वांचल की बदलेगी आर्थिक तस्वीर? निवेश से निर्यात तक पर सरकार का बड़ा फोकस

पूर्वांचल में निवेश और रोजगार को रफ्तार देने की तैयारी, 2500 करोड़ की UP-एज परियोजना…

5 hours ago

SMS से WhatsApp तक साइबर ठगों का जाल, ग्रीन गैस उपभोक्ताओं को पुलिस की चेतावनी

लखनऊ में गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी का नया जाल, एक महीने में…

5 hours ago

मनेर के हल्दी छपरा घाट पर मातम, गंगा में नहाने गईं सात में से तीन लापता

फोटो स्थल व सांकेतिक कर्मा-धर्मा पूजा के बाद गंगा में नहाना पड़ा भारी, सात डूबने…

5 hours ago

उत्सव के बीच दर्दनाक हादसा: नदी में डूबकर 6 की मौत, गांवों में पसरा सन्नाटा

सांकेतिक पलामू (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। झारखंड के पलामू जिले में करमा पर्व के दौरान…

6 hours ago

कालकाजी के आस्था कुंज में वारदात के बाद अलर्ट, LSR ने बदला क्लास का शेड्यूल

आस्था कुंज दुष्कर्म मामले के बाद LSR कॉलेज में सुरक्षा अलर्ट, कक्षाएं ऑनलाइन नई दिल्ली…

6 hours ago