जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में न करे लापरवाही, गुणवत्तापूर्ण ढंग से करें निस्तारण :- जिलाधिकारी
मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील मुहम्मदाबाद गोहना में संपन्न हुआ। जनपद के अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद गोहना में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 70 शिकायतें आई, जिनमें से 5 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया एवं 06 शिकायतों के तत्काल निस्तारण हेतु मौके पर टीमों को भेजा गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक राजस्व विभाग से 39 ,पुलिस विभाग से 12 तथा शेष अन्य विभागों से संबंधित थी। संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें तथा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करे।लापरवाही करने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संपूर्ण समाधान दिवस पर जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक इलमारन जी, उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना, तहसीलदार मुहम्मदाबाद गोहना तथा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
नई व्यवस्था लागू होते ही बदले नियम, पुराने मामलों के आवेदकों को प्रथम श्रेणी न्यायिक…
कानपुर में स्कूल बस का भीषण हादसा, डंपर की टक्कर से महिला टीचर की मौत;…
लद्दाख को लेकर केंद्र का बड़ा कदम! 28 जगहों और भौगोलिक संरचनाओं के नाम अब…
देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में सुबह की शुरुआत को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस…
पीएमओ अधिकारी बनकर नबान्न में घुसी महिला गिरफ्तार, दिल्ली से बंगाल लाई गई; अंतरराज्यीय कनेक्शन…
लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षामित्रों के लिए स्पेशल TET…