निचलौल तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित

समाधान दिवस में कुल 100 मामले आए,महज 20 मामले ही मौके पर हुए निस्तारित

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा तहसील निचलौल सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जनशिकायतों की सुनवाई की गयी और आवश्यक निर्देश दिया गया। जनशिकायतों की सुनवाई करते हुए जिलाधिकारी के समक्ष कुल 100 मामले आये, जिनमें उनके द्वारा मौके पर ही 20 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। अवशेष जन शिकायतों को समयांतर्गत निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।उन्होंने तहसीलदार नौतनवां को प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में फीडबैक प्राप्त करने के लिए भी कहा। प्राप्त शिकायतो में 30 राजस्व विभाग, 25 पुलिस और शेष अन्य विभागों से संबंधित थे। जिलाधिकारी ने जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करें और निस्तारण आख्या को विभागाध्यक्ष व्यक्तिगत स्तर पर देखें, ताकि गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सुनिश्चित किया जा सके।
इस दौरान संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा, परियोजना निदेशक राम दरश चौधरी, तहसीलदार निचलौल अमित सिंह व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

Karan Pandey

Recent Posts

दो साल बाद जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हुआ मुश्किल, अब कोर्ट के आदेश के बिना नहीं होगा पंजीकरण

नई व्यवस्था लागू होते ही बदले नियम, पुराने मामलों के आवेदकों को प्रथम श्रेणी न्यायिक…

3 hours ago

35 लोगों से भरी स्कूल बस पर काल बनकर आया डंपर, शीशे टूटे, बच्चे घायल; टीचर ने गंवाई जान

कानपुर में स्कूल बस का भीषण हादसा, डंपर की टक्कर से महिला टीचर की मौत;…

3 hours ago

लद्दाख के नक्शे में बड़ा बदलाव! 28 जगहों को मिली आधिकारिक पहचान, जानिए पूरी सूची

लद्दाख को लेकर केंद्र का बड़ा कदम! 28 जगहों और भौगोलिक संरचनाओं के नाम अब…

3 hours ago

बुजुर्गों से संवाद, बालिकाओं की सुरक्षा और संदिग्धों की चेकिंग

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। देवरिया में सुबह की शुरुआत को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस…

4 hours ago

नबान्न में PMO का नाम लेकर मांगी गोपनीय जानकारी! दिल्ली से पकड़ी गई आकांक्षा विद्यार्थी

पीएमओ अधिकारी बनकर नबान्न में घुसी महिला गिरफ्तार, दिल्ली से बंगाल लाई गई; अंतरराज्यीय कनेक्शन…

7 hours ago

स्पेशल TET पर शिक्षामित्रों को बड़ा झटका! हाईकोर्ट ने 220 की याचिका खारिज की, जानिए अब क्या होगा

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश के करीब 1.43 लाख शिक्षामित्रों के लिए स्पेशल TET…

7 hours ago