स्वामी विवेकानंद स्कूल-कॉलेज ने “नशामुक्त कुरार, सुरक्षित युवा हमारी जिम्मेदारी” अभियान में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए समीर वानखेड़े

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा )मालाड पूर्व स्थित दीनदयाल शिक्षण संस्थान संचालित स्वामी विवेकानंद हायस्कूल व कॉलेज ने “नशामुक्त कुरार, सुरक्षित समृद्ध युवा जनजागृती हमारी, सामाजिक जिम्मेदारी” अभियान की शुरुवात की है, इस अभियान में आईआरएस समीर वानखेड़े मुख्य अतिथि और मार्गदर्शक वक्ता के रूप में शामिल हुए और विद्यार्थियों से सीधा संवाद साधा। नशा क्या है? इस मुद्दे को सरल भाषा में समझाकर और इस नशे की बढ़ती समस्या और युवाओं में तेजी से फैलते इस जहर से कैसे दूर रहा जाए और इसे कैसे रोका जाए, इसमें पालक और शिक्षक की अहम भूमिका पर भी जोर दिया। साथ ही विद्यार्थियों से संवाद के दरम्यान फिल्मी हीरो की बजाय हमारे रियल हीरो जीवन के आदर्श छत्रपति शिवाजी महाराज, भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, बाजी प्रभु,मंगल पांडे और देश पर अपने प्राण न्योछावर करनेवाले प्रत्येक महापुरुष की जीवन गाथा को पढ़कर उन्हें पूजना चाहिए, उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलना चाहिए इस बात पर भी जोर दिया।
समीर वानखेड़े के मुताबिक “स्लम पॉकेट में स्कूल मैनेजमेंट जरूरतमंद बच्चों के लिए अच्छा कार्य कर रहा है, इसकी सराहना करते हुए नशे से डरना नहीं, बल्कि लड़ना चाहिए और नशे के संदर्भ में कोई भी जानकारी प्राप्त होने पर फौरन पुलिस को सूचना देनी चाहिए, हमें पूरा विश्वास है कि इस नैतिक जिम्मेदारी को सभी मिलकर पूरा करें तो इस नशे मुक्ति के चैलेंज को दूर किया जा सकता है।”
इस मौके पर ट्रस्टी डॉ. नूतन सिंह ने “स्कूल के शैक्षणिक कार्यों का जिक्र करते हुए इसमें सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया, साथ ही समीर वानखेड़े की तारीफ करते हुए कहा कि जो व्यक्ति समाज के लिए अच्छा कार्य करते हैं और वही व्यक्ति समाज में आकर अपने सभी अनुभवों को सामने रखता है तो उसका काफी असर पड़ता है, लोगों की जीवन-शैली पर उसका अच्छा प्रभाव पड़ता है।
इस अवसर पर होनहार विद्यार्थियों और भारत के आने वाले भविष्य को सुदृढ बनाने का अच्छा कार्य कर रहे शिक्षकों का सम्मान किया।
इस मौके पर आत्मसम्मान मंच के अध्यक्ष एडवोकेट नित्यानंद शर्मा, समाजसेवी, शिक्षा जगत और समाज के लिए तत्परता से काम करने वाले सम्मानित लोग एवं पालक वर्ग भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

rkpnews@desk

Recent Posts

रुका धन मिलेगा या बढ़ेगी परेशानी? मेष से मीन तक पढ़ें आज का सटीक राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को आर्थिक लाभ के साथ मिलेगी सफलता, जानें मेष से…

2 hours ago

779 शादियों का लक्ष्य, 325 आवेदन ही पहुंचे; सामूहिक विवाह योजना में हुआ बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव! अब बेटी के खाते में सीधे आएंगे 64…

2 hours ago

घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! वाराणसी और फिरोजपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा रूट

वाराणसी/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहारों के सीजन में घर जाने की तैयारी कर…

2 hours ago

लूडो की बाजी में छिड़ा खूनी खेल! दोस्तों की कहासुनी के बाद कैंची से हमला, राहुल की मौत

लखनऊ में लूडो खेलते-खेलते खूनी खेल! मामूली कहासुनी में कैंची से ताबड़तोड़ हमला, युवक की…

2 hours ago

पहले गांव में चाकूबाजी, फिर अस्पताल में हमला! सारण में तीन मौतों से दहशत, एक पटना रेफर

फोटोAi निर्मित खूनी रंजिश का खौफनाक अंत: चाकूबाजी में तीन की मौत, अस्पताल में भी…

3 hours ago