बलिया(राष्ट्र की परम्परा)
बलिया जिले में सोमवार को तड़के हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गयी। घटना फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्यवाही में जुटी है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, एक ही गांव के दो युवकों की मौत से घर-परिवार ही नहीं, पूरे इलाके में कोहराम मच गया है मिली जानकारी के अनुसार बैरिया थाना क्षेत्र के श्रीनगर दूबेछपरा गांव निवासी गौरव कुमार सिंह (25) पुत्र जितेंद्र सिंह तथा शुभम कुमार सिंह (22) सुनील कुमार सिंह बाइक से किसी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। फेफना थाना क्षेत्र के नसीराबाद गांव के पास इनकी बाइक में किसी वाहन (बस की बात सामने आ रही है) ने जोरदार टक्कर मार दी गई। सोमवार को तड़के करीब तीन बजे हुए हादसे की आवाज सुन आसपास के लोग जुट हो गए। पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
आज का राशिफल: इन राशियों को आर्थिक लाभ के साथ मिलेगी सफलता, जानें मेष से…
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव! अब बेटी के खाते में सीधे आएंगे 64…
वाराणसी/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहारों के सीजन में घर जाने की तैयारी कर…
लखनऊ में लूडो खेलते-खेलते खूनी खेल! मामूली कहासुनी में कैंची से ताबड़तोड़ हमला, युवक की…
प्लास्टिक के डिब्बों में खाना रखना पड़ सकता है भारी! गर्म भोजन से लेकर खट्टे…
फोटोAi निर्मित खूनी रंजिश का खौफनाक अंत: चाकूबाजी में तीन की मौत, अस्पताल में भी…