संचारी रोग से बचाव हेतु सुअर पालकों को किया जागरूक

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं जागरूकता अभियान अंतर्गत विकास खंड बैतालपुर के ग्राम भगवानपुर चौबे, बलटिकरा,भूडी़पाकड़, करंज एवं करौंदी में पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी के नेतृत्व में, पशुपालन विभाग की टीम ने संचारी रोग नियंत्रण हेतु जागरूकता अभियान चलाया। निशाकान्त तिवारी ने सुअर पालकों को पम्पलेट एवं कृमि नाशक दवा वितरित जागरूक किया कि सुअरों से मनुष्य के बच्चों को जापानी इंसेफेलाइटिस बीमारी फैलती है,इस बीमारी को फ़ैलाने में मच्छर वेक्टर का काम करते हैं। इस बीमारी से बचाव हेतु सुअरों को आबादी से दूर पालें।साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें, सुअर बाड़ों के आसपास जलजमाव न होने दें। नियमित एंटी लार्वा का छिड़काव करें। रात को सुअरबाड़ो को मच्छरदानी से ढकें एवं स्वयं भी मच्छरदानी का प्रयोग करें। पशुओं के पेशाब से लेप्टोस्पायरोसिस बीमारी भी मनुष्यों में फैलती है। पशुओं के पेशाब को खुले में न फैलने दें। अभियान में सुवाष चन्द्र,आयुष श्रीवास्तव एवं महेंद्र यादव ने दवा छिड़काव में मदद किया।

Karan Pandey

Recent Posts

रुका धन मिलेगा या बढ़ेगी परेशानी? मेष से मीन तक पढ़ें आज का सटीक राशिफल

आज का राशिफल: इन राशियों को आर्थिक लाभ के साथ मिलेगी सफलता, जानें मेष से…

2 hours ago

779 शादियों का लक्ष्य, 325 आवेदन ही पहुंचे; सामूहिक विवाह योजना में हुआ बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव! अब बेटी के खाते में सीधे आएंगे 64…

3 hours ago

घर जाने वालों के लिए रेलवे का बड़ा तोहफा! वाराणसी और फिरोजपुर से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा रूट

वाराणसी/नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। त्योहारों के सीजन में घर जाने की तैयारी कर…

3 hours ago

लूडो की बाजी में छिड़ा खूनी खेल! दोस्तों की कहासुनी के बाद कैंची से हमला, राहुल की मौत

लखनऊ में लूडो खेलते-खेलते खूनी खेल! मामूली कहासुनी में कैंची से ताबड़तोड़ हमला, युवक की…

3 hours ago

पहले गांव में चाकूबाजी, फिर अस्पताल में हमला! सारण में तीन मौतों से दहशत, एक पटना रेफर

फोटोAi निर्मित खूनी रंजिश का खौफनाक अंत: चाकूबाजी में तीन की मौत, अस्पताल में भी…

3 hours ago