देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी उत्तर प्रदेश राज्य सचिव मंडल ने मस्जिद सर्वे को लेकर सम्भल की घटना को नियोजित साजिश बताया है। इस घटना में चार युवको के मारे जाने की पुष्टि हुई है और यह संख्या बढ़ने की सम्भावना बनी हुई है। इसके साथ ही दर्जनों घायल हुए हैं।
मस्जिद का सर्वे करने के लिए सुबह सुबह ही अचानक भारी पुलिस बल के साथ सर्वे टीम पहुंची और सर्वे के लिए मस्जिद में घुस गई । सर्वे टीम ने जब मस्जिद में तोड़फोड़ शुरू की गई तो मस्जिद के अन्दर मौजूद मुस्लिम पक्ष ने विरोध किया। पुलिस के एक अधिकारी सी ओ ने उकसावे पूर्ण बयान दिया कि तुम लोगो का नामोनिशान मिटा देंगे। तो भीड़ भड़क गई, पुलिस ने पथराव का जवाब गोली से दिया।
सचिवमंडल ने कहा की सबाल यह है कि सर्वे की इतनी जल्दी क्या थी? पहले बिना मस्जिद पक्ष को सुने अदालत ने फैसला दिया और बाद में अचानक बिना लोगो को जानकारी दिए पुलिस बिल्कुल सुबह सर्वे करने पहुच गयी।
सचिव मंडल ने कहा है की भाजपा सरकार और साम्प्रदायिक ताकते मंदिर, मस्जिद के बहाने प्रदेश में अशांति फैलाकर राजनीति करना चाहते हैं ।
माकपा सचिव मंडल ने जनता से शांति बनाये रखे की अपील की है। कहा है कि घटना की निष्कपक्ष जाँच होनी चाहिए।
एसपी अभिजित आर. शंकर ने भटनी थाने में सुनीं जनसमस्याएं, राजस्व और पुलिस की संयुक्त…
एसटीएफ लखनऊ की टीम ने की कार्रवाई, सिकंदरपुर क्षेत्र के रुद्रवार गांव का निवासी है…
घाटों से लेकर पोखरों और जलाशयों तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा और…
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर मनाई देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती सलेमपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
खांसी की सिरप की एक्सपायरी डेट समाप्त होने पर सिपाही ने जताई आपत्ति, दवाओं के…
देवरिया(राष्ट्र की परम्परा) जनपद में आमजन की सुरक्षा और पुलिस-जनता के बीच विश्वास मजबूत करने…