पुलिस फायरिंग में हुए मौत के खिलाफ कांग्रेसियों ने दिया मौन धरना

संभल में हुए आमजन के मौत की हो उच्च स्तरीय जांच – रामजी गिरि

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)। संभल में हुए एक विवादित स्थल के मापी के दौरान सरकारी तंत्र के नाकामी के कारण पुलिस फायरिंग में आमजन की मौत से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष रामजी गिरि के नेतृत्व में नगर के टाउन हॉल स्थित इंदिरा गांधी के प्रतिमा के सामने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर एक घण्टे मौन धरना दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि यह दुर्भाग्य पूर्ण घटना उत्तर प्रदेश के भाजपा सरकार के विफलता के कारण हुआ है। एक पक्षीय कार्यवाही के कारण ही वहां लोगों का आक्रोश प्रशासन पर था।अगर मामले के गम्भीरता को समझते हुए पर्याप्त व्यवस्था की गई होती तो इस घटना में निरपराध लोग असमय मौत के शिकार नही हुए होते। मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए। भाजपा पूरे समाज मे नफरत फैलाने का काम कर रही है। यह समाज व देश के लिए उचित नहीं है।धरना देने वालों में दीनदयाल यादव, सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, जयप्रकाश पाल,आलोक त्रिपाठी राजन,नागेन्द्र शुक्ल, भरत मणि त्रिपाठी,मनोज मणि त्रिपाठी, मार्कण्डेय मिश्र, सुनील द्विवेदी,उत्तेज मिश्र, प्रेमलाल भारती,मुजफ्फर हुसैन मंसूरी,राजकुमार यादव, महेन्द्र अम्बेडकर, सुभाष राय सैथवार, वीरेंद्र तिवारी,जवाहरलाल बरनवाल,शहनवाज जफर,अब्दुल जब्बार,संजय गुप्ता,मधु शर्मा, रीता देवी, धर्मेन्द्र कुमार पांडेय,विनोद दूबे आदि प्रमुख रूप से शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

मेदांता गुरुग्राम और लॉज निपाल नं. 38 की पहल

गोरखपुर में सभी नागरिकों के लिए निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैम्प 21 और 22 जून को…

21 hours ago

पकड़े गए सड़क पर खड़े ट्रकों एवं स्कूल के बगल से शराब की दुकानको हटाने की उठी मांग

बरहज/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l तहसील बरहज मे आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय समानता…

21 hours ago

निर्माणाधीन हाईवे पर हादसो का सिलसिला डम्पर की चपेट में आकर एक की मौत

धूल से आसपास के लोग परेशान, ट्रकों की तेज रफ्तार पर उठे सवाल, भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की…

22 hours ago

मालिक के इंतजार में पोखरी किनारे डटी रही गाय, दर्दनाक हादसे ने झकझोरा गांव

कुशीनगर में दर्दनाक हादसा: पोखरी में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गाय की…

3 days ago

विकास प्रदर्शनी व जनकल्याणकारी शिविर का प्रभारी मंत्री ने किया शुभारंभ

प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला आयोजित संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। केंद्र सरकार के 12…

3 days ago

पुलिस महकमे में आंशिक फेरबदल नवागत आभा सिंह बनीं सीओ कैंट

एसएसपी ने महत्वपूर्ण सर्किल की सौंपी जिम्मेदारी, अरुणकुमार एस को सीओ लाइन का प्रभार गोरखपुर(राष्ट्र…

3 days ago