उड़ीसा में सड़क दुर्घटना में सलेमपुर के चालक की मौत

सलेमपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)

सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कस्बा सलेमपुर निवासी साबिर अली पुत्र हसने इमामुद्दीन उम्र 40 वर्ष रोजगार हेतु छत्तीसगढ़ में रहकर भार वाहन चालाने का कार्य कर रहे थे । भिलाई स्टील प्लांट से एसी लोड कर कोलकात्ता के लिए जा रहे थे अभी नेसनल हाइवे 43 पर काजी पानी फॉरेस्ट जो कि उड़ीसा राज्य में पड़ता है के पास पहुंचे थे कि गाड़ी में कुछ तकनीकी खराबी आ गई जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर हाइवे पर खड़ी एक गाड़ी से जा टकराई जिसमे ये बुरी तरह जख्मी हो गए । वहां उपस्थित लोगो ने इस दुर्घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी पुलिस द्वारा इनको नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां इलाज के दौरान इनकी मृत्यु हो गई ।

इनका शव शनिवार देर रात गांव पहुंचा शव पहुंचते ही इनकी पत्नी रोशन आरा और मा शायर के चीख पुकार ने पूरे गांव के लोगो को गमगीन कर दिया ।साबिर परिवार में एकेले कमाने वाले थे ।इन्होंने अपने पीछे छः बच्चो युवराज मालिक उम्र 13 वर्ष,रेहान उम्र 12 वर्ष,गुफरान उम्र 10 वर्ष,इमरान उम्र 8 वर्ष,फूल जन्नत उम्र 6 वर्ष,सूफियान उम्र 4 वर्ष को रोता बिलखता छोड़ गए है।

rkpnews@desk

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

26 minutes ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

1 hour ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

19 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

19 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

19 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

19 hours ago