जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला स्तर पर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्वास्थ्य संकेतकों की अद्यतन स्थिति एवं प्रगति पर बिंदुवार समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी श्री कुमार ने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भवनाथ पांडेय और अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों और गर्भवती महिलाओं का रूटीन टीकाकरण, बच्चों में कुपोषण की स्थिति की जांच आदि की नियमित समीक्षा की जाए।
जिलाधिकारी ने आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी चिकित्साधिकारी अपने चिकित्सालयों में मरीजों के उचित देखभाल से संबंधित बेसिक सुविधाओं को सुनिश्चित रखें।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भवनाथ पांडेय, एसीएमओ डॉ. महेंद्र प्रसाद, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एस डी ओझा, विधायक खलीलाबाद के प्रतिनिधि उमेश तिवारी, डीपीएम विनीत श्रीवास्तव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ के प्रतिनिधि सहित चिकित्सालयों के एमओआईसी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

गुड मॉर्निंग देवरिया’ अभियान से सुरक्षित हुई सुबह, पार्कों से स्कूलों तक पुलिस की निगरानी

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। आमजन की सुरक्षा, पुलिस-जन संवाद को मजबूत करने और महिला एवं…

53 minutes ago

मोनू सिंह हत्याकांड में बड़ा एक्शन: मुख्य आरोपी चाइना अंसारी को मुठभेड़ में लगी गोली, दो गिरफ्तार

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। भलुअनी थाना क्षेत्र के गांधीनगर वार्ड में 23 वर्षीय मनीष सिंह…

2 hours ago

नेपाल की त्रासदी पर पिघला गोरखा समाज का दिल, 1.62 लाख की मदद

अपनों के दर्द में साथ खड़ा हुआ भारतीय गोरखा समाज, डमर बहादुर गुरुंग के नेतृत्व…

19 hours ago

बूथ मजबूत करने में जुटी सपा की लोहिया वाहिनी, 2027 की तैयारी पर जोर

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। समाजवादी लोहिया वाहिनी की मासिक बैठक शनिवार को बसियवां स्थित समाजवादी…

20 hours ago

डीडीयू में 14 से 22 सितंबर तक विशेष बैक परीक्षा, मोबाइल-इलेक्ट्रॉनिक सामान पर रोक

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विशेष बैक परीक्षा 14 सितंबर से…

20 hours ago

नहर में कूदी महिला, जान की बाजी लगाकर कूद पड़े दो किशोर

तेज बहाव में महिला को मौत के मुंह से खींच लाए कक्षा 10 के छात्र,…

20 hours ago