संत पचौरी जी महाराज ने श्रीकृष्ण लीला के दिव्य प्रसंगों से अष्टम दिवस को किया अविस्मरणीय

सुदामा चरित्र, नव योगेश्वर उपाख्यान और परीक्षित मोक्ष का भावपूर्ण वर्णन

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिला मुख्यालय के औद्योगिक अस्थान में चल रहे नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का अष्टम दिवस श्रद्धा और भक्ति के उल्लास के साथ संपन्न हुआ। कथा का आयोजन भारत-तिब्बत समन्वय संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हीरालाल रामनिवास इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह के सौजन्य से किया गया है।
वृंदावन धाम से पधारे सुप्रसिद्ध कथा वाचक राष्ट्रीय संत पचौरी जी महाराज ने अष्टम दिवस की कथा में भगवान श्रीकृष्ण के 16 हजार 108 विवाह, सुदामा चरित्र, नव योगेश्वर उपाख्यान, चौबीस गुरुओं के उपदेश और राजा परीक्षित मोह की कथा का विस्तार से वर्णन किया।
महाराज ने कहा कि जब नरकासुर का वध हुआ, तब भगवान श्रीकृष्ण ने बंदीगृह में कैद 16 हजार 108 राजकुमारियों का उद्धार किया और उनके सम्मान की रक्षा के लिए उनसे विवाह किया। यह प्रसंग दर्शाता है कि भगवान सदैव अपने भक्तों और अबलाओं के मान-सम्मान की रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं।
सुदामा चरित्र का उल्लेख करते हुए महाराज ने कहा कि सुदामा और श्रीकृष्ण की मित्रता सच्चे प्रेम और निःस्वार्थ भक्ति का प्रतीक है। निर्धन सुदामा की भेंट को भगवान ने भाव से स्वीकार किया, जो यह दर्शाता है कि भगवान भाव में बसते हैं, भेंट में नहीं।
नव योगेश्वर उपाख्यान के माध्यम से महाराज ने बताया कि भगवान दत्तात्रेय के नौ योगेश्वर स्वरूपों ने राजर्षि निमि को आत्मा, परमात्मा और भक्ति का ज्ञान दिया। उन्होंने कहा कि मोक्ष केवल ज्ञान और भक्ति के समन्वय से संभव है।
चौबीस गुरुओं के प्रसंग में संत पचौरी जी महाराज ने कहा कि भगवान दत्तात्रेय ने सृष्टि के हर तत्व से कुछ न कुछ सीखकर उसे अपना गुरु माना। इससे यह शिक्षा मिलती है कि संसार का हर दृश्य और हर जीव किसी न किसी रूप में हमारा शिक्षक है।
कथा के अंतिम भाग में राजा परीक्षित मोह प्रसंग का उल्लेख करते हुए महाराज ने कहा कि मृत्यु के सातवें दिन परीक्षित ने श्रीशुकदेव जी से श्रीमद्भागवत कथा सुनकर मोह और माया से विमुक्त होकर परम मुक्ति प्राप्त की। श्रद्धालु कथा में तल्लीन होकर भक्ति रस में सराबोर हो गए।
कथा को विश्राम देते हुए संत पचौरी जी महाराज ने कहा कि

“श्रीमद्भागवत कथा केवल श्रवण का विषय नहीं, बल्कि आत्मज्ञान और जीवन उत्थान की कुंजी है।”


इस अवसर पर कथा परीक्षित उर्मिला सिंह, रामकुमार सिंह, डॉ. के.के. सिंह, रमाशंकर सिंह, डॉ. श्याम कुमार सिंह, डॉ. पवन कुमार सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि इंजीनियर सुधांशु सिंह, शंभू त्रिपाठी, प्रदीप सिंह सिसोदिया, मुन्नी देवी, अयांश, रेयांश, भाजपा नेता गौरव निषाद सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

जीवन का कुरुक्षेत्र

✍️ विजय गुंजन जीवन के कुरुक्षेत्र में हर मोड़ पर चक्रव्यूह रचे हैंचाहे जितना प्रयत्न…

1 day ago

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियों को लेकर नपा सभागार में बैठक, कार्यक्रम को सफल बनाने पर जोर

बराव में प्रस्तावित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति बरहज/देवरिया…

1 day ago

सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर प्रशासन का सख्त एक्शन, 32 संस्थानों की जांच; 15 को नोटिस, 3 सील

कोचिंग सेंटर, लाइब्रेरी और नर्सिंग होमों में चला संयुक्त निरीक्षण अभियान, फायर व विद्युत सुरक्षा…

1 day ago

मोहन सेतु निर्माण की मांग को लेकर कांग्रेसियों की पदयात्रा, जल सत्याग्रह का ऐलान

बरहज/देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय लाजपत भवन से मोहन सेतु निर्माण की…

1 day ago

बांस की खेती बनेगी किसानों की आय बढ़ाने का मजबूत आधार, पर्यावरण संरक्षण में भी निभा रही अहम भूमिका

किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के…

3 days ago

सही अर्थों में तभी होगी जय भारत माता की

✍️ विजय गुंजन भारत की भाग्यरेखा से भ्रष्टाचार का अंधकार मिटे,जन-जन की चेतना से नवक्रांति…

3 days ago