मुख्यमन्त्री को सम्बोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौपा
आजमगढ़ (राष्ट्र की परम्परा)
उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर सोमवार को फूलपुर, पवई और अहरौला के सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व मे फूलपुर तहसील में सफाई कमियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के बाद अपनी मांगो को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम फूलपुर नरेन्द्र गंगवार को सौपा। ज्ञापन पंचायती राज विभाग में कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की विभागीय सेवा नियमावली बनाने, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति, 1800 ग्रेड पे के स्थान पर 1900 ग्रेड पे करने, जून 2023 में ग्राम पंचायत अधिकारी की होने वाली भर्ती प्रक्रिया में 20 प्रतिशत पदोन्नति हेतु पद सुरक्षित का चयन प्रक्रिया करने, सफाई कर्मियों को ग्राम प्रधान की नियंत्रण से मुक्त करने के साथ ही सफाई कर्मचारियों का पदनाम पंचायत सेवक करने की मांग की गई। साथ ही सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने की भी मांग उठाई ।फूलपुर, पवई और अहरौला के सफाई कर्मचारी संघ के नेतृत्व मे फूलपुर तहसील में सफाई कमियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को सम्बोधित सात सूत्रीय मांग पत्र का ज्ञापन उपजिलाधिकारी नरेन्द्र गंगवार को दिया गया ।
विरोध -प्रदर्शन की अगुवाई जिला अध्यक्ष सीपी यादव और ओमकार नाथ द्वारा की गई। इस मौके पर फूलपुर ब्लाक अध्यक्ष सुबास यादव, राकेश यादव, लालमन अखिलेश, राम आधार, सन्देस अबधेश दानी, दिलीप, खूबेलाल, जय नारायन, तारा देवी, मोबिन मौजूद रहे।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर हादसा, लापरवाही और ओवरस्पीडिंग पर उठे सवाल महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)।…
ज्ञान भारतम् मिशन से सहेजी जाएगी विरासत: महराजगंज में 75 साल पुरानी पांडुलिपियों का होगा…
जब प्रशासन चूका, तब आगे आए अभय मिश्रा—श्मशान घाट की तस्वीर बदली भागलपुर/देवरिया (राष्ट्र की…
देवरिया, (राष्ट्र की परम्परा) जनपद देवरिया में न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और बंदियों को…
कुशीनगर, (राष्ट्र की परम्परा)जनपद कुशीनगर में एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी कुशीनगर मामले में प्रशासन ने…
UP News के तहत एक बड़ी कानूनी हलचल देखने को मिली, जहां Rahul Gandhi की…