मऊ (राष्ट्र की परम्परा)। नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर के वार्ड नंबर 14 में कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कंबल वितरण में भेदभाव हो रहा है और अलाव की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे बुजुर्ग, गरीब और महिलाएं ठंड से प्रभावित हो रही हैं।विरोध प्रदर्शन में मीरा शर्मा, निर्मल गुप्ता, कलावती देवी, फूल राजवीर, मनोज गुप्ता, सुनीता गुप्ता, इच्छाप्यारी, पिंकी शर्मा, लीलावती ठाकुर, संदीप ठाकुर, अशोक ठाकुर और अक्षय कुमार सहित कई लोग शामिल हुए।नगर पंचायत अध्यक्ष जफर अहमद ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लोगों को कंबल वितरित किए जा रहे हैं और जिनका अभी तक वितरण नहीं हुआ, उन्हें चिन्हित कर दिया गया है। अलाव की व्यवस्था भी सभी आवश्यक स्थानों पर की जा रही है और जहां आवश्यकता है, वहां पर्याप्त लकड़ी उपलब्ध कराई जा रही है।
Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…
फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…
वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…