स्वच्छ भारत मिशन -2 की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न

कुशीनगर(राष्ट्र की परम्परा)
स्वच्छ भारत मिशन -2.0 (नगरीय) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में राज्य वित्त आयोग, दीनदयाल उपाध्याय योजना सहित सीवरेज जल निकासी,एमआरएफ, मुख्यमंत्री सृजन योजना,आरओ वाटर, वाटर एटीएम,सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा नगर निकायवार की गयी।समीक्षा दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना की समीक्षा दौरान अभी तक टेंडर की प्रक्रिया समय से पूर्ण न होने तथा दुबारा टेंडर कराने में अधिक समय लगने, सीवरेज जलनिकासी के कार्यों में धीमी प्रगति पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई, तथा अंतिम अवसर देते हुए ईओ सेवरही व खडडा को अपने कार्यों में सुधार लाने की हिदायत दी गई । इसी प्रकार जिलाधिकारी ने कार्य न करने /जीरो प्रगति वाले ठीकेदारों के साथ बैठक करने ततपश्चात नोटिस देने व नोटिस पर प्रभावी कार्यवाही न होने पर पेनाल्टी लगाने हेतु सभी ईओ को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि बरसात करीब है इस लिए लग कर सभी निर्माण कार्यों का इस माह के अंत तक अवश्य पूर्ण करें।जिलाधिकारी ने सभी ईओ को निर्देशित किया कि कल से विजिट कर कम से कम 05 कार्यों का अवलोकन करेंगें तथा अगली बैठक में निरीक्षण के फोटोग्राफ्स के साथ उपस्थित होंगे। इसके अलावे उन्होंने अगली बैठक में ईओ के साथ चेयरमैन को भी बुलाये जाने का निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिए।जिलाधिकारी ने नगर निकायों में लगने वाले आरओ के सम्बन्ध में भी पूछ-ताछ की तथा निर्देशित किया कि जिन नगरपंचायतों में अभी तक आरओ नही लगा है वो एक-दो दिन के अंदर अवश्य लगवा दें। इसी प्रकार वाटर एटीएम के सम्बन्ध में भी जानकारी ली गई तथा उसके मेंटिनेंस के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने स्वच्छ भारत मिशन (एमआरएफ) के सम्बन्ध में सभी को माह जुलाई से मैन्युअली कार्य शुरू करने व कचरा कलेक्ट करने हेतु विभाग को मिली वाहनों के प्रयोग शत प्रतिशत किये जाने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, के साथ जपद के समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी व अन्य सम्बन्धित गण उपस्थित रहे।

rkpnews@desk

Recent Posts

कड़कती बिजली, तेज हवाएं और मूसलाधार बारिश… फिर भी जलभराव देखने सड़क पर उतरे देवरिया डीएम

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जब पूरा शहर तूफानी बारिश से बचने के लिए घरों में…

3 hours ago

जयपुर से आगे बढ़ा पर्यटन का दायरा, धार्मिक स्थलों और शांत पहाड़ों की ओर बढ़ रहे सैलानी

धार्मिक स्थलों से पहाड़ी सुकून तक बढ़ रहा सैलानियों का रुझान AI निर्मित लेखक :…

4 hours ago

लावरोव का बड़ा बयान: जर्मनी-जापान को UN सुरक्षा परिषद की स्थायी सीट पर रूस नहीं देगा समर्थन

न्यूयॉर्क (राष्ट्र की परम्परा डेस्क)। रूस और जर्मनी के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर तनाव…

4 hours ago

बंगाल में भाजपा की नई रणनीति पर जोर, नितिन नवीन सांसदों-विधायकों से करेंगे सीधा संवाद

पश्चिम बंगाल में भाजपा संगठन को धार देंगे नितिन नवीन, दो दिवसीय दौरे में मैराथन…

4 hours ago

मधुबनी के 20 साल के युवा ने खोजा गंदे पानी का समाधान, अब उद्योगों के लिए सस्ती तकनीक पर काम

AI निर्मित झुग्गी बस्ती की समस्या से निकला बड़ा समाधान! 20 वर्षीय पीयूष ने बनाया…

5 hours ago