डीएम ने वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों को शाल व प्रशस्ति पत्र भेंट कर किया सम्मानित, राष्ट्र अपने वीर सपूतों का सदैव ऋणी

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। 10वें सशस्त्र सेना वेटरंस दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में गरिमामयी समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए उनके परिजनों, वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जय प्रकाश भी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनपद की वीर नारियों एवं पूर्व सैनिकों को शाल ओढ़ाकर तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त कर पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के चेहरे गर्व से दमक उठे।
अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा और अखंडता के लिए सैनिकों द्वारा दिया गया बलिदान अमूल्य है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र अपने वीर सपूतों का सदैव ऋणी रहेगा और जिला प्रशासन पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों के साथ हर समय खड़ा है। इस दौरान उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध की वीर नारियों से आत्मीय संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। सम्मान और अपनत्व पाकर कई वीर नारियां भावुक हो उठीं, लेकिन उन्होंने अपने परिजनों के बलिदान पर गर्व भी व्यक्त किया।
अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जय प्रकाश ने कहा कि पूर्व सैनिक देश और समाज की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनका सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है।

जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल राम प्रकाश मिश्र ने पूर्व सैनिकों की सेवाओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि सशस्त्र सेना का इतिहास शौर्य, त्याग और बलिदान की गौरवशाली परंपरा से भरा है। वेटरंस दिवस पूरे देश के लिए पूर्व सैनिकों के योगदान को नमन करने का अवसर है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, उनके परिजन एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सतत कृषि ही भविष्य की समृद्धि का आधार: भुवनेश्वर नाथ पांडेय

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय में शुक्रवार को "सतत कृषि…

2 days ago

शिक्षक हितों के लिए संघर्षशील नेतृत्व चुनने का समय: डॉ. शरदेन्दु त्रिपाठी

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बदलाव की मांग तेज संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। गोरखपुर-अयोध्या शिक्षक…

2 days ago

गरीबों को आवास दिलाने दिव्यांगों को प्राथमिकता देने व धनराशि बढ़ाने की मांग

भागलपुर/देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)l ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण को लेकर व्याप्त समस्याओं और खामियों को…

2 days ago

सोनार समाज की बैठक में बड़ा फैसला, राजू, आलोक और ओमप्रकाश बने नगर अध्यक्ष

देवरिया (राष्ट्र की परम्परा)। जिला सोनार समाज की आवश्यक बैठक पेड़ा गली, मालवीय रोड स्थित…

2 days ago

जनसेवा से बनाई अलग पहचान, रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन से शोक की लहर

बसपा के कद्दावर नेता और रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, पूर्वांचल की राजनीति में…

4 days ago

आईटीआई प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 7 अगस्त तक बढ़ी

संतकबीरनगर (राष्ट्र की परम्परा)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मेहदावल के प्रधानाचार्य उदय नारायण ने…

4 days ago