साइबर ठगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी को 1.62 लाख किये वापस

गोरखपुर(राष्ट्र की परम्परा)l ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी के शिकार हुए एक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी को थाना चिलुआताल पुलिस व साइबर सेल की तत्परता से बड़ी राहत मिली है। साइबर ठगों द्वारा पेंशन बंद होने और सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने के नाम पर की गई ठगी में पीड़ित से हड़पे गए ₹1,62,872.83 की पूरी धनराशि पुलिस ने वापस दिला दी है।
पीड़ित द्वारा थाना चिलुआताल में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की गई थी कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने स्वयं को अधिकारी बताते हुए उनसे धोखाधड़ी की और अलग-अलग माध्यमों से रकम अपने खातों में ट्रांसफर करा ली। शिकायत मिलते ही थानाध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में थाना चिलुआताल की साइबर सेल टीम ने त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस टीम द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर तत्काल शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद संबंधित खातों में ट्रांजैक्शन को होल्ड कराया गया। तत्पश्चात माननीय न्यायालय के आदेश पर पीड़ित के खाते में 1,62,872.83 (एक लाख बासठ हजार आठ सौ बहत्तर रुपये तिरासी पैसे) की धनराशि वापस कराई गई।
पुलिस ने बताया कि ठगी की शेष धनराशि की बरामदगी के लिए प्रयास लगातार जारी हैं और साइबर अपराधियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई करने वाली टीम
सूरज सिंह, थानाध्यक्ष, थाना चिलुआताल शैलेन्द्र कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक सच्चिदानन्द पाण्डेय,उपनिरीक्षक (साइबर नोडल)अभिराम, कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी ,सत्येन्द्र चौधरी, आरक्षी
दीपक यादव प्रथम, आरक्षी
विकास मौर्या, आरक्षी
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या संदेश पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें और साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल 1930 हेल्पलाइन या नजदीकी थाना/पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

सीड ड्रिल तकनीक से आसान हुई धान की खेती, किसानों को समय और लागत में मिल रही बड़ी राहत

बेहन, रोपाई और मजदूरों की समस्या से छुटकारा, आधुनिक कृषि तकनीक की ओर बढ़ रहे…

7 hours ago

Muzaffarpur Hospital Fire: प्रसाद अस्पताल आग हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 5, सरकार ने किया मुआवजे का ऐलान

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड में…

7 hours ago

महराजगंज में जर्जर हुआ शिकारपुर पुल, गहरे गड्ढों से हर दिन हादसे का खतरा

नारायणी शाखा नहर पर बने पुल में गहरे गड्ढों से बढ़ा खतरा, मरम्मत न होने…

7 hours ago

Kota Student Suicide: कोटा में यूपी के छात्र की मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

कोटा (राष्ट्र की परम्परा)। राजस्थान के कोटा शहर में एक बार फिर कोचिंग छात्र की…

9 hours ago

UP Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार और चुनाव आयोग से मांगी चुनाव की तारीख

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव कराने में हो रही देरी को…

9 hours ago

Muzaffarpur Hospital Fire: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल के ICU में भीषण आग, 3 मरीजों की मौत, कई गंभीर

मुजफ्फरपुर (राष्ट्र की परम्परा)। बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में गुरुवार तड़के एक निजी अस्पताल के…

9 hours ago