सदर विधायक ने कटान से विस्थापित ग्राम कल्याणपुर के लोगों को लॉटरी के माध्यम से निशुल्क आवासीय भूमि किया आवंटित

👉बाढ़ प्रभावित विस्थापित लोगों के लिए बनाई जा रही शहरी आवास कॉलोनी में दी जाएंगी 16 प्रकार की सरकारी योजनाओं की सुविधा-जिलाधिकारी

बलरामपुर (राष्ट्र की परम्परा)24 सितम्बर…विधायक बलरामपुर सदर पल्टूराम की अध्यक्षता में ग्राम कल्याणपुर तहसील बलरामपुर सदर के बाढ़ प्रभावित विस्थापित 66 परिवार को ग्राम टेंगनहिया मानकोट में स्थापित करने हेतु लॉटरी के माध्यम से निशुल्क आवासीय भूमि का आवंटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार, विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी डॉ महेंद्र कुमार ने कहा कि ग्राम कल्याणपुर के 66 परिवारों के लिए टेंगनहिया मानकोट में बन रहे शहरी आवास कॉलोनी को विभिन्न विभागों द्वारा संचालित 16 प्रकार की सरकारी योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा, शहरी आवास कॉलोनी में मुख्यमंत्री आवास,विद्युत, पेयजल, पार्क, सामुदायिक शॉक पिट, सीसी रोड आदि सुविधा प्रदान की जाएगी, शहरी आवास कॉलोनी को मॉडल कॉलोनी की तरह विकसित किया जाएगा। अगले सप्ताह जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में शहरी आवास कॉलोनी का शिलान्यास कराया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक बलरामपुर सदर ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार की लोक कल्याणकारी नीति एवं मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन में बाढ़ से विस्थापित ग्राम कल्याणपुर के 66 परिवारों को शहरी आवास कॉलोनी का लाभ मिलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा ग्राम टेंगनहिया मानकोट में बनाए जा रहे शहरी आवास कॉलोनी को 16 प्रकार की सरकारी सुविधाओं से आच्छादित करते हुए मॉडल कॉलोनी के रूप में विकसित किया जाएगा।
उप जिलाधिकारी बलरामपुर सदर राजेंद्र बहादुर ने बताया कि शहरी आवास कॉलोनी के लिए ग्राम टेंगनहिया मानकोट मैं राजस्व विभाग द्वारा रुपए 72 लाख 70 हजार की कीमत से लगभग 12 बीघा जमीन क्रय की गई है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष,जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला विकास अधिकारी गिरीश चंद पाठक, उपायुक्त मनरेगा सूबेदार सिंह यादव, मीडिया प्रभारी डीपी सिंह, नायाब तहसीलदार बलरामपुर सदर व ग्राम कल्याणपुर के ई लाभार्थी व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

संवादाता बलरामपुर..

parveen journalist

Recent Posts

विशेष टिकट जांच अभियान 38 बिना टिकट/अनियमित यात्री पकड़े गए ₹23,170 का राजस्व वसूला

वाराणसी(राष्ट्र की परम्परा)l मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक…

8 hours ago

देवरिया में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का समापन, कार्यकर्ताओं को मिला जनसेवा का नया मंत्र

पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान के समापन पर गरीब कल्याण योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का…

9 hours ago

गोरखपुर में राम मंदिर पर विवादित पोस्टर से मचा बवाल, पुलिस ने हटाकर शुरू की कार्रवाई

गोरखपुर (राष्ट्र की परम्परा)। अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे की राशि को लेकर लगाए…

9 hours ago

वैश्विक संकट में भारत की बढ़ती साख, अर्थव्यवस्था और बाजार का भविष्य क्या कहता है?

इंडोनेशिया,ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सफ़ल त्रि-राष्ट्र यात्रा तथा ईरान -अमेरिका संघर्ष के बीच भारत की…

9 hours ago

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना…

9 hours ago

कड़ी सुरक्षा के बीच निकला सातवीं का गोल, जय महावीर के जयघोष से गूंजा सिकंदरपुर

बलिया (राष्ट्र क़ी परम्परा ) महावीरी झंडोत्सव के तहत शुक्रवार की रात सिकंदरपुर नगर में…

11 hours ago