Thursday, November 27, 2025
HomeUncategorizedराष्ट्रीयसमाजसेवी चंद्रशेखर शुक्ल का दुःखद निधन ,शुभचिंतको मे शोक की लहर

समाजसेवी चंद्रशेखर शुक्ल का दुःखद निधन ,शुभचिंतको मे शोक की लहर

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा) मुंबई मे उत्तर भारतीयों के शान से विख्यात चन्द्रशेखर शुक्ला उर्फ बेबी भैया का 3 एप्रिल की रात को दुःखद निधन हो गया है। जिससे शुक्ला के शुभचिंतको मे शोक की लहर व्याप्त हो गयी है।
शुक्ला श्री रामलीला उत्सव समिति के अध्यक्ष थे उन्होने कई समाजसेवी संस्थाओं को वित्तीय मदत उपलब्ध करवाने वाले, अपने स्व खर्च से हजारों कन्याओं का विवाह करवाने वाले, लगातार 20 वर्षों तक अध्यक्ष के रूप में प्रभु श्री राम जी की रामलीला का मंचन करवाने वाले, अद्भुत रामभक्त, समाज के भामाशाह चंद्रशेखर_शुक्ला का निधन समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणो मे स्थान दे एवं शोकाकुल परिवार को इस अथाह दुःख को सहन करने की सहनशक्ति प्रदान करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments