शौर्य दिवस के रूप में मना गोंड राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस

भागलपुर/ देवरिया। (राष्ट्र की परम्परा)l अखिल भारतीय गोंड महासभा भाटपार रानी द्वारा बीर बलिदानी गोंड राजा का बलिदान दिवस, शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर वीर बलिदानी राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह का बलिदान शिवायन भवन के प्रांगण में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता राम आशीष गोंड एवं संचालन आयोजक जिला उपाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह एवं अभिनव सिंह चंदन एडवोकेट ने संयुक्त रूप से किया।
समारोह के मुख्य अतिथि विजय कुमार सिंह जिलाध्यक्ष उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ राष्ट्रीय कार्यशाला, सेवानिवृत्त शिक्षक विजय गोंड, अभिनव सिंह, सुरेंद्र बौद्ध संस्थापक भीम आर्मी आदि अतिथियों ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
अतिथियों ने कहा कि 1857 की क्रांति में अंग्रेजों ने गोंड राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह को तोपों में बांध कर उड़ा दिया था। देश के आजादी की लड़ाई में संघर्ष के दौरान हंसते-हंसते देश के लिए बलिदान हो गए। पूर्वजों का यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। हम संकल्प लेते हैं कि देश की अखण्डता, अच्छुणता को बनाए रखेंगे। वक्ताओं ने कहा कि देश के विकास और अपनी प्रगति व उत्थान के लिए बच्चों को शिक्षित बनाएंगे। देश बदल रहा है, हम भी बदलें।
समारोह में महेश कुमार गोंड, छोटू मिंटू, रमेश, सरस्वती देवी, सुशीला देवी, रेखा देवी, पमी देवी, चंद्रशेखर, कौशल किशोर, सहित सैकड़ो की संख्या में गोंड महासभा और भीम आर्मी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

rkpNavneet Mishra

Recent Posts

✍️ प्रेम का रंग – त्याग, सहिष्णुता और ईमानदारी की प्रेरक कविता

प्रेम का रंग चढ़ता चला गया,यूँ लगा कि दुनिया हमारी है,त्याग का यत्न जब सीखा…

34 minutes ago

बेखौफ चोरों का तांडव: 250 केवी ट्रांसफार्मर न चुरा पाने पर 400 लीटर तेल पार, इलाके की बिजली ध्वस्त

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के चुरेब चौराहे पर…

35 minutes ago

परीक्षा के दिन लापता हुईं चार छात्राएं सीडब्ल्यूसी की निगरानी में मिलीं सुरक्षित

पलामू जिला पुलिस ने लापता चार नाबालिग छात्राओं को किया रेस्क्यू, मैट्रिक परीक्षा के दौरान…

39 minutes ago

पुरंदर संधि से आगरा दरबार तक: शिवाजी की ऐतिहासिक यात्रा

मुंबई (राष्ट्र की परम्परा लेख डेस्क)महाराष्ट्र का वर्तमान छत्रपति संभाजीनगर (पूर्व नाम औरंगाबाद) इतिहास के…

1 hour ago

खेरिया एयरपोर्ट पर तेज निर्माण, आगरा को मिलेगी नई हवाई पहचान

आगरा (राष्ट्र की परम्परा)। आगरा सिविल एयरपोर्ट को आधुनिक हवाई सेवाओं से जोड़ने की दिशा…

2 hours ago

गौआश्रय स्थल मामले में तीन सदस्यीय जांच समिति, दोषियों पर होगी कार्रवाई

महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। सक्सेना चौक पर सामने आए गोवंश अस्थि प्रकरण को लेकर जिला…

2 hours ago