आजमगढ़(राष्ट्र की परम्परा)l बरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत फतुही ग्राम निवासी ललसु पुत्र बहरइईची के जमीन से ग्राम प्रधान फतुही ने कुछ घरों के लिए खड़ंजा बनाने के लिए उसकी बाउंड्री वॉल और बाग बगीचे पेड़ जो बाउंड्री वॉल में लगे हैं, उसे तोड़कर, पेड़ को काटकर, खडंजा बिछाना चाहते हैं। पीड़ित ने बरदह थाने में प्रार्थना पद दिया, एसडीएम मार्टिनगंज को प्रार्थना पत्र दिया, वन विभाग फूलपुर को प्रार्थना पत्र दिया, जिला अधिकारी आजमगढ़ को प्रार्थना पत्र दिया, मुख्य राजस्व परिषद लखनऊ को प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन प्रार्थी की अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है और ग्राम प्रधान फतुही दोनों तरफ से खंजा बिछवा कर बाउंड्री वॉल तोड़कर आबादी एवं चक्क की जमीन से रास्ता बनाने के लिए दबंगई कर रहे हैं और आए दिन धमका रहे हैं, कह रहे हैं तुम कुछ नहीं कर पाओगे मैं बीजेपी का आदमी हूं तुम्हारे जमीन में से रास्ता बनवा कर ही रहूंगा। प्रार्थी ने बयान दिया है कि अगर मेरा कुछ हुआ तो स्वयं ग्राम प्रधान फतुही जिम्मेदार होंगे। प्रभारी निरीक्षक बरदह राकेश कुमार सिंह से बात करने पता चला की जांच चल रही है न्यायोचित कार्य किया जाएगा।
Ai निर्मित राष्ट्र की परम्परा | घरेलू नुस्खेकई बार घर में स्वादिष्ट सब्जी बनाते समय…
फोटो Ai निर्मित लेखक: गौरव कुशवाहाविशेष प्रस्तुति | पर्यटन एवं संस्कृति बारिश की बूंदें, ठंडी…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। क्षेत्रीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता-2026 में न्याय पंचायत पकड़ी नौनिया के…
वेतन भुगतान से लेकर स्कूलों में भोजन की गुणवत्ता तक की ली जानकारी, समयबद्धता और…
त्रिवेणी शुगर मिल रामकोला के कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने किया शुभारंभ गोरखपुर(राष्ट्र क़ी परम्परा)त्योहारों…
महराजगंज (राष्ट्र की परम्परा)। थानों में लंबित माल के निस्तारण को लेकर महराजगंज पुलिस ने…