नेतृत्व परिवर्तन के साथ हिन्दू महासभा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बजाया – बी. एन. तिवारी

मतदाता जोड़ो यात्रा के माध्यम से

नई दिल्ली (राष्ट्र की परम्परा)
अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में गोल मार्केट के करोल बाग यूनियन क्लब में राष्ट्रीय कार्यकारिणी और दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की संयुक्त बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल बजाते हुए अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि बैठक का आरंभ ध्वजगीत और पारस्परिक परिचय सम्मेलन के साथ हुआ। बैठक में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र झा को पदोन्नत कर केंद्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय प्रचार मंत्री पद पर मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन से रिक्त हुए दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजेंद्र सिंह को बैठक में सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया । विजेंद्र सिंह पहले भी दो बार प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व संभाल चुके हैं। बैठक में उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति को अंगीकार करते हुए विजेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी के निर्देश पर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देकर प्रदेश अध्यक्ष का नया दायित्व ग्रहण किया।
बी एन तिवारी के अनुसार रिक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर भट्ट और राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता के नाम प्रस्तावित हुए। मदन लाल गुप्ता और चंद्र शेखर भट्ट ने प्रोफेसर यशपाल सिंह के समर्थन में अपने नाम वापस ले लिया और प्रोफेसर यशपाल सिंह को नया राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने अपने संबोधन में दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024 में सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी खड़ा करने और समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर दिल्ली की राजनीति में नया गठबंधन बनाने की घोषणा की। उन्होंने विधानसभा चुनाव संबंधी आवश्यक दिशा ने निर्देश नए प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह को दिए। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली में मतदाता जोड़ो यात्रा आरंभ कर चुनाव प्रचार का श्री गणेश होगा।
प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने एक माह के अंदर 40 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी का गठन कर प्रदेश अधिवेशन के माध्यम से चुनाव की तैयारियों का आगाज करने और प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया आरंभ करने की घोषणा की। उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया।
बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कांवड़ यात्रा मार्ग में दुकानदारों को दुकान पर अपना नाम लिखने का निर्देश जारी करने पर स्वागत प्रस्ताव, बरेली के तौकीर रज़ा द्वारा हिंदुओं का धर्म परिवर्तन करवाने की घोषणा पर निंदा प्रस्ताव, दिल्ली को आम आदमी पार्टी की कुत्सित राजनीति से मुक्त करवाने का संकल्प प्रस्ताव और हिन्दू महासभा का धर्मयुद्ध तेज करने का आह्वान प्रस्ताव पारित किया गया।
बैठक में हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रोफेसर यशपाल सिंह, केशव चौहान, राष्ट्रीय मंत्री दीपक कनोजिया, अधिवक्ता प्रमोद तिवारी, कुंवर भगवान सिंह भाटी,, राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री केशव चंद्र, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चंद्र शेखर भट्ट, राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता, हिन्दू युवक सभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हिन्दू शेर अमन मिश्रा, उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह लाकड़ा, दिल्ली प्रदेश प्रभारी सुरेंद्र स्वामी, सह प्रभारी विजय सोनकर, हिन्दू गौरक्षा सभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राजेश माथुर, हिन्दू महिला सभा की राष्ट्रीय मंत्री गुड़िया मिश्रा, राष्ट्रीय प्रचारक यज्ञ नारायण, प्रदेश महामंत्री संजय भदौरिया, सतीश बिड़ला, जितेंद्र कुमार, सरोज बाला, आकाश गुप्ता, रवि शर्मा सहित भारी संख्या में पदाधिकारी शामिल हुए।

rkpnews@desk

Recent Posts

Pakistan Airstrike: अफगानिस्तान में पाक हमले, 7 ठिकानों को बनाया निशाना

इस्लामाबाद/काबुल (राष्ट्र की परम्परा)। अफगानिस्तान में Pakistan Airstrike को लेकर नई जानकारी सामने आई है।…

6 minutes ago

बलिया: 5 लाख के विवाद ने ली किन्नर रेखा की जान

बलिया/उत्तर प्रदेश (राष्ट्र की परम्परा)। जनपद के बैरिया क्षेत्र में हुए सनसनीखेज किन्नर रेखा हत्याकांड…

16 minutes ago

भुवनेश्वर प्रोजेक्ट में ‘एलओए’ के बदले घूस का जाल, लखनऊ ट्रैप में WAPCOS अफसर दबोचा

देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव में भी पड़ा छापा लखनऊ(राष्ट्र की परम्परा)।…

8 hours ago

शिक्षक आत्महत्या: भुगतान विवाद से उठा प्रशासनिक पारदर्शिता का सवाल

देवरिया में शिक्षक की आत्महत्या: BSA ऑफिस में घूसखोरी का आरोप, सुसाइड नोट में संजीव…

9 hours ago

“भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की गूँज” पर राष्ट्रीय संगोष्ठी, इतिहास लेखन के नए आयामों पर गहन चर्चा

फोकस वर्ड – संगोष्ठीटैग - गोरखपुर, दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश राज्य अभिलेखागार, राष्ट्रीय…

10 hours ago

औद्योगिक भ्रमण से विद्यार्थियों ने समझी ग्राहक सेवा और उद्योग संचालन प्रणाली

बिछुआ (राष्ट्र की परम्परा) शासकीय महाविद्यालय बिछुआ के स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं एन.आई.आई.टी.…

11 hours ago