ग्रामीण विकास ही विकसित भारत की नींव: डा.अजय मणि

देवरिया(राष्ट्र की परम्परा)
देश में भारत सरकार की विकसित भारत संकल्प यात्रा चल रही है। इसी क्रम में जनपद के विकासखंड पथरदेवा के उदयपुरा और गरीब पट्टी में संकल्प यात्रा पहुंची। यात्रा का पहुंचने पर समस्त ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रधानाचार्य डा.अजय मणि त्रिपाठी रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर, दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान सभी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लाभार्थियों के संवाद कार्यक्रम को लाइव सुना, देखा। मुख्य अतिथि डा.अजय मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू किए गए विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य जनहित की सरकारी योजनाओं का प्रत्येक परिवारों के तक पहुंचने से है। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराने के साथ ही प्रत्येक पात्र व्यक्ति को इन योजनाओं से लाभान्वित करना है, जब तक हमारा गांव विकसित नहीं होगा, तब तक देश विकसित नहीं होगा। ग्रामीण विकास ही समग्र विकास की नींव है, विकसित भारत की नींव है। कई बार जागरूकता की कमी से या दूसरे कारणों से कुछ लोग सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते हैं ऐसे लोगों तक पहुंचना हमारी सरकार अपना दायित्व समझती है इसलिए मोदी की गारंटी की ये गाड़ी गांव-गांव जा रही है। उत्तर प्रदेश के लगभग पचास हजार गांव तक यह यात्रा पहुंच चुकी है। विकसित भारत के लिए समाज के अंतिम व्यक्ति का उत्थान, गांव, गरीब, किसान महिलाओं को हमे सम्मान देना होगा। यह सभी प्रधानमंत्री मोदी के विजन में है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के लिए जनता को सरकार के पास नहीं बल्कि सरकार को जनता के पास पहुंचना है। इसी संकल्प के साथ मोदी की गारंटी वाली वैन पूरे देश में चलाई जा रही है। इसका आप सभी क्षेत्रवासी लाभ अवश्य उठाएं और इसका ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र में प्रचार प्रसार करें जिससे अन्य लोग भी लाभ ले सकें।
डा. अजय मणि त्रिपाठी ने कार्यक्रम में लगे विभागों के कैंपों का सघन निरीक्षण किया जिम्मेदारों से लोगों की पूरी मदद करने को कहा।
कार्यक्रम को भाजपा नेता अवधेश सिंह, संजीत धर दुबे, जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, मंडल अध्यक्ष नागेश पति त्रिपाठी, अंबुज शाही, ने भी संबोधित किया।

rkpnews@desk

Recent Posts

ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

देवरिया: रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल…

9 hours ago

निजी सेंटरों के भरोसे राष्ट्रीय परीक्षाएं, पुराने वादों पर फिर उठे सवाल

NTA के गठन के 9 साल बाद भी निजी परीक्षा केंद्रों पर निर्भर व्यवस्था, कैबिनेट…

18 hours ago

बीबीएयू में गूंजा नशामुक्त भारत का संकल्प, छात्रों ने ली शपथ

लखनऊ (राष्ट्र की परम्परा)। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी…

1 day ago

नशा मुक्त भारत के संकल्प के साथ जिले के शिक्षण संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

संत कबीर नगर (राष्ट्र की परम्परा)। भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा…

1 day ago

दो वर्षों से बिजली को तरस रही पोखरभीडा चौहान टोले की जनता-विजय रावत

भलुअनी(राष्ट्र की परम्परा)l बरहज विधानसभा के भलुअनी ब्लॉक के पोखरभीडा गाँव में चौहान टोले पर…

1 day ago

नशामुक्त युवा ही सशक्त समाज और विकसित भारत की मजबूत नींव: सिंहपाल सिंह

नशामुक्त भारत के लिए युवाओं से जुड़े प्रधानमंत्री, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय में सुना गया वर्चुअल…

1 day ago